अब अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ में होगा डबल धमाल, फिल्म में हुई अक्षय कुमार की एंट्री! किरदार को लेकर भी हुआ खुलासा

Sanchar Now
3 Min Read

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने साल 2025 में जमकर धमाल मचाया। उनकी एक से एक फिल्में रिलीज हुई, जिन्हें लोगों ने खूब प्यार दिया। इस लिस्ट में हाउसफुल 5 का नाम भी शामिल है। साल 2026 में भी अक्षय कुमार गर्दा उड़ाने के लिए तैयार है। इस साल उनकी बड़ी फिल्म वेलकम टू जंगल रिलीज होने वाली है। इस मूवी के लिए लोगों ने अपने पलके बिछाए बैठे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। नए रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि अक्षय कुमार की झोली में एक और फिल्म गिर गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर…

अक्षय कुमार की हुई एंट्री

बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘गोलमाल’ अब पांचवें पार्ट के साथ धमाल मचाने वाली है। रोहित शेट्टी की इस सीरीज में अब बड़ा ट्विस्ट आया है। अक्षय कुमार ने मुख्य विलेन के रूप में एंट्री कर ली है। अक्षय इस बार अजय देवगन और उनकी कॉमेडी टीम के खिलाफ खड़े होंगे। दोनों सुपरस्टार्स का यह ऑन-स्क्रीन टकराव फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज है।वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ‘गोलमाल 5’ अब तक की सबसे बड़ी होगी, लेकिन इसमें फ्रैंचाइजी का पुराना ह्यूमर बरकरार रहेगा। पहली बार इस सीरीज में फैंटेसी एलिमेंट्स भी होंगे।

ये सितारे आएंगे नजर

अजय देवगन फिर से सीरीज के एंकर बनकर लौट रहे हैं, साथ में अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े होंगे। जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कलसेकर भी शामिल हैं। शरमन जोशी के वापस आने की संभावना है, जबकि करीना कपूर खान की कास्टिंग अभी फाइनल नहीं हुई है।फिल्म की शूटिंग फरवरी के अंत तक मुंबई के फिल्म सिटी में शुरू होगी और 2027 की शुरुआत में थिएटर में रिलीज होगी

पढ़ें  वेस्‍टइंडीज के इस खिलाड़ी ने 14 गेंद पर ठोक दिए 64 रन, टीम की बखिया ही उधड़ गई

अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्में

बताते चलें कि अजय देवगन और अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। अक्षय और अजय फिल्म ‘सुहाग’ ‘खाकी’ ‘इंसान’ ‘सूर्यवंशी’ और ‘सिंघम अगेन’ में साथ काम कर चुके हैं। अब सभी लोगों को फिल्म गोलमाल 5 का बेसब्री से इंतजार हैं। आप इस मूवी के लिए कितना एक्साइटेड हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment