ललितपुर जेल में पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बैरक से आपत्तिजनक वस्तुएं और नकदी बरामद, कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Sanchar Now
3 Min Read

ललितपुर: यूपी के ललितपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिला कारागार ललितपुर में बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को घर जैसी सुविधाएं मिलने की बात सामने आई है। उनकी बैरक से गद्दा, तकिया, बैटरी वाला पंखा, देसी घी, अचार, टिफिन, तेल, साबुन, शैम्पू, क्रीम सहित कई आपत्तिजनक वस्तुएं और नगद राशि बरामद हुई है। यह जानकारी अपर महानिरीक्षक कारागार धर्मेंद्र सिंह ने दी है।

कैसे खुली पोल?

दरअसल जिला कारागार ललितपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निरीक्षण किया गया था। इसी दौरान पूर्व सांसद की बैरक से आपत्तिजनक चीजें और नकद राशि मिली। अपर महानिरीक्षक कारागार धर्मेंद्र सिंह ने बताया, ‘इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उपमहानिरीक्षक कारागार, कानपुर रेंज से जांच आख्या प्राप्त की गई। उपमहानिरीक्षक द्वारा विस्तृत रिपोर्ट कारागार मुख्यालय को प्रेषित कर दी गई है। जांच में जो भी अधिकारी व कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है।’

कौन हैं बलरामपुर के पूर्व सांसद?

रिजवान जहीर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर बलरामपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं। उन पर बलरामपुर की नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व अध्यक्ष फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश का आरोप है। इसी आरोप में वह जेल में बंद हैं। इससे पहले उनके खिलाफ कई कार्रवाई चर्चा में रही हैं। उनकी करोड़ों की संपत्ति को जब्त किया गया था और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। उनका नाम ब्लैक लिस्ट माफियाओं की लिस्ट में भी है।

नवंबर 2024 में जेल में खराब हो गई थी तबीयत 

ललितपुर कारागार में बंद बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर (62) की नवंबर 2024 में तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें जेल में सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद वो बेहोश हो गए थे। शुरुआती इलाज के बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें ललितपुर मेडिकल कॉलेज और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। रिजवान पहले से दिल के रोगी रहे हैं और उनका इलाज चलता रहा है। वह डायबिटीज और हाई बीपी की समस्या से भी पीड़ित हैं। हालांकि अब उनकी बैरक से मिला सामान एक बार फिर उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।

पढ़ें  नई नवेली दुल्हन ने नहीं की डिमांड पूरी, दूल्हे ने मुंह में थूक दिया गुटखा… रोते बिलखते पुलिस को सुनाई पूरी कहानी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment