दिल्ली मेट्रो में फिर दिखा अश्लील डांस, देखें वीडियो

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो अक्सर वायरल वीडियो रील्स, डांस, लड़ाई-झगड़ा के लिए चर्चा में रहती है। अब कुछ इसी वजह से मेट्रो एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। एक लड़की डांस करती नजर आ रही है। जिस तरह के डांस स्टेप्स लड़की कर रही है, लोग इसे अश्लील बता रहे हैं।

यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। हालांकि जागरण इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। लड़की महिला कोच में डांस कर रही है।

लड़की ने भोजपुरी गाने पर डांस किया है। लड़की के तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई लोग इसे अश्लील बता रहे हैं। लड़की एक जगह से दौड़ती हुई डांस कर रही है। वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) से शिकायत करके कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पहले भी वायरल हुए वीडियो

इसी वर्ष होली के दौरान दो लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दो लड़कियों अश्लील तरीके से एक-दूसरे को रंग लगा रही थीं। यह वीडियो बहुत दिनों तक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहा। इस दौरान डीएमआरसी से लोगों ने कार्रवाई की शिकायत भी की थी।

लड़कियों पर हुई थी कार्रवाई

डीएमआरसी ने दिल्ली पुलस को पत्र लिखकर दोनों युवतियों पर कार्रवाई के निर्देश दिया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि उन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

पढ़ें  हे भगवान: डॉक्टर ने पथरी का ऑपरेशन किया और निकाल ली किडनी,अल्ट्रासाउंड से हुआ खुलासा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment