एनसीआर में यहां बनेगा ओलंपिक विलेज, एक ही छत के नीचे खिलाड़ियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 22 एफ और 23 बी में ओलंपिक विलेज और ओलंपिक पार्क को विकसित किया जाएगा। इन दोनों सेक्टर में ओलंपिक में शामिल सभी 22 खेलों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएगी। इसके लिए मास्टर प्लान 2041 को मंजूरी मिल गई है। भविष्य में यमुना सिटी में ओलंपिक खेल गांव महोत्सव की मेजबानी कर सकेगा।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण के द्वारा यमुना सिटी बताई जा रही है। जिसमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मेडिकल डिवाइस पार्क, इंटरनेशनल फिल्म सिटी, जापानी सिटी और कोरिया सिटी सहित अन्य शहर बसाए जा रहे हैं। ओलंपिक में भारत की मेजबानी को देखते हुए यहां पर ओलंपिक विलेज और ओलंपिक सिटी भी बसाई जाएगी। इस परियोजना पर पहले से काम चल रहा था लेकिन अब मास्टर प्लान 2041को मंजूरी मिलने के चलते प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाया जा सकेगा और जल्द ही इसे धरातल पर उतरने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि ओलंपिक विलेज व ओलंपिक सिटी के लिए पहले सेक्टर 22 में 442 हेक्टेयर जमीन आरक्षित की गई थी अभी इसे और अधिक विस्तार दिया जाना तय माना जा रहा है। यहां पर ओलंपिक सिटी और ओलंपिक विलेज में अत्यधिक सुविधा खिलाड़ियों को दी जाएगी। यहां पर ओलंपिक में खेले जाने वाले 22 खेलों के लिए स्टेडियम तैयार किया जाएगा। जिससे एक ही छत के नीचे खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं मिल पाए। इसके बनने के बाद भारत जहां ओलंपिक जैसे खेलों की मेजबानी करने वाले देशों में शुमार हो जाएगा वही देश के खिलाड़ियों और अन्य खेल प्रेमियों को भी अपने खेल व कौशल को निकालने के लिए बड़ा मंच मिलेगा।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में पनीर मोमोज खाने के बाद 20 लोगों को फूड पॉइजनिंग, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती- दुकान बंद

ओलंपिक विलेज और ओलंपिक सिटी में स्टेडियम के अलावा स्पोर्ट्स क्लब, कोचिंग सेंटर, कन्वेंशन सेंटर, थीम पार्क, मॉल व प्लाजा सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगे। ताकि यहां पर मौजूद खिलाड़ियों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं आसानी से मिल सके। ओलंपिक का आयोजन करने के लिए एक जगह खेलों के लिए स्टेडियम में बनाया जाएगा जिसमें ओलंपिक के सभी खेलों को शामिल किया जाएगा। यह परियोजना पीपीपी मॉडल पर बनाई जाएगी जिसमें जमीन प्राधिकरण की होगी वही इंफ्रास्ट्रक्चर व डेवलपमेंट खेलों का आयोजन करने वाली बड़ी-बड़ी संस्थाओं के द्वारा कराया जाएगा।

यमला प्राधिकरण क्षेत्र में ओलंपिक विलेज को 52 हेक्टेयर में विकसित करने की संभावना है। इसमें 5000 घर बनाए जाएंगे ताकि यहां विभिन्न देशों से आने वाले खिलाड़ी ठहर सकें और उन्हें वर्ल्ड क्लास सुविधा मुहैया कराई जाएगी। देश के साथ-साथ एनसीआर व उत्तर प्रदेश में सभी खेल सुविधाओं को एक जगह उपलब्ध कराने के लक्ष्य से ओलंपिक विलेज व ओलंपिक पार्क विकसित किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment