सुहागरात पर दूल्हे को पिला दी नशीली चाय, फिर दुल्हन ने दोस्तों को बुला लिया अंदर, अगले दिन जो हुआ…

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी के अलीगढ़ में नई नवेली दुल्हन की अजब कारस्तानी सामने आई है। सुहागरात से ठीक पहले उसने ससुरालियों को नशीली चाय पिला दी। जब सभी बेहोश हो गए तो अपने साथियों को बुलाया और घर में रखी नगदी के साथ ही जेवर आदि लेकर रफूचक्कर हो गई। परिजनों को कई घंटे बाद होश आया तो माजरा जानकर हैरान रह गए। मामला गौंडा थाना क्षेत्र के गांव बासौली का है। पुलिस ने तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गांव बासौली निवासी रवि कुमार के बड़े भाई गुलवीर सिंह की शादी 28 फरवरी को लखीमपुर खीरी की सीमा देवी से हुई थी। लखीमपुर खीरी के गांव पलिया निवासी बिचौलिया हरिओम ने शादी तय कराई थी। शादी के लिए दो लाख रुपये भी लिए गए थे। शादी के बाद सीमा को ससुराल बासौली लाया गया। एक व दो मार्च को गीत-संगीत आदि की रस्में हुईं।

तीन मार्च की रात सीमा ने फोन कर अपने साथियों को घर बुलाया। इसी दौरान धोखे परिवार वालों को नशीली चाय पिला दी। आरोप है कि कोई दवा भी सुंघाई गई थी। इससे पूरा परिवार ही बेहोश हो गया।

परिवार वालों के बेहोश होने पर दुल्हन अपने साथियों के साथ फरार हो गई। इस दौरान घर में रखा 25 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई। कई घंटे बद जब गुलवीर सिंह को होश आया तो पत्नी को घर में नहीं पाया। काफी तलाश के बाद भी सीमा का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पता चला कि घर में रखी नगदी और जेवरात भी गायब हैं।

पढ़ें  विंटर लाइन कार्निवाल और 31 दिसंबर के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, आने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर

अब उन्हें पूरा मामला समझते देर नहीं लगी। तुरंत गौंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ेगी। एसपी देहात अमृत जैन के अनुसार जिले में पूर्व में भी इस तरह से शादी करवाकर घटनाओं को अंजाम दिया गया है। पुराने गिरोह से कनेक्शन भी देखा जा रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment