विश्व हृदय दिवस पर क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार व शबा करीम सहित सैकड़ो लोगों ने चलता रहे मेरा दिल वाकाथान में लिया हिस्सा

Sanchar Now
5 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में विश्व हृदय दिवस के मौके पर यथार्थ ग्रुप द्वारा “चलता रहे मेरा दिल” वाकाथान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और पूर्व क्रिकेटर शबा करीम सहित सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर यथार्थ ग्रुप के डायरेक्टर डॉ कपिल त्यागी, डॉ मन्नू त्यागी, डॉ दीपंकर वत्स और डीसीपी रामबदन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

दरअसल, आजकल तेज रफ्तार जिंदगी और बदलती जीवन शैली में कई गंभीर बीमारियां होने से लोग बीमार हो रहे हैं। हृदय संबंधी बीमारी भी इन्हीं में से एक प्रमुख है। पहले यह बीमारी उम्रदराज लोगों को होती थी लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व हृदय दिवस के मौके पर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा स्थित यथार्थ अस्पताल ने “चलता रहे मेरा दिल” के लिए तीन किलोमीटर लम्बी वाकाथान का आयोजन किया। इस दौरान वाकाथान में जीतने वाले तीन लोगों को साइकिल यथार्थ ग्रुप के द्वारा साइकिल गिफ्ट की गई।

विश्व हृदय दिवस के मौके पर शनिवार की सुबह ग्रेटर नोएडा में सड़कों पर वाकाथान कर रहे महिला एवं पुरुष हृदय संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूकता का संदेश दे रहे हैं। “चला रहे मेरा दिल” वाकाथान की शुरुआत भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और शबा करीम ने दिल के आकार के बैलून उड़ा कर की। इस दौरान क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि सभी को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि बीमार हो जाने पर काफी दिक्कत होगा सामना करना पड़ता है। यथार्थ अस्पताल के द्वारा जो वाकाथान का आयोजन किया गया है इसमें अधिक से अधिक लोगों को शामिल होना चाहिए और अन्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना चाहिए।

पढ़ें  प्राधिकरण ने दो दिनों के ड्रा में 290 आवेदकों को मिला आशियाने का तोहफा, प्राधिकरण को 130 करोड़ रुपये होंगे प्राप्त

वही इस मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर शबा करीम ने कहा कि आपकी फिटनेस दो चीजों पर निर्भर करती है कि एक तो आप कितने एक्टिव हैं और दूसरा आप क्या चीज खा रहे हैं। अगर आप सुबह उठ रहे हैं वॉक कर रहे हैं ट्रेनिंग कर रहे हैं तो अपने खाने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। और यदि आप खाने पर ध्यान नहीं देंगे तो जो आपकी फिटनेस ट्रेनिंग है उसे करने का कोई अर्थ नहीं रह जाता। फिट रहने के लिए खिलाड़ी को भी सही समय पर ब्रेक लेने की जरूरत है जैसे प्रत्येक व्यक्ति को लगभग 8 घंटे सोना चाहिए तो उसी तरीके से खिलाड़ी को भी सही समय पर ब्रेक लेना चाहिए। जिसे वह फ्रेश होकर और रेस्ट करके दोबारा से मैदान पर वापस लौटे। अब भारत में विश्व कप होने वाला है और हमें उम्मीद है कि 2011 की तरह भारत विश्व कप में दोबारा जीत को रिपीट करेगे।

इस मौके पर यथार्थ ग्रुप के डॉ दीपांकर वत्स ने बताया कि शनिवार को यथार्थ ग्रुप के द्वारा “चलता रहे मेरा दिल” नाम से वाकाथान का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी हार्ट बहुत जरूरी है क्योंकि हमारे देश में पिछले साल 2 करोड लोगों की जान हृदय संबंधी बीमारियों के कारण गई है। इसलिए स्वस्थ हृदय के लिए नियमित खानपान और व्यायाम बहुत जरूरी है इसके लिए व्यक्ति को नियमित व्यायाम करने के साथ ही तनाव कम लेना चाहिए

चलता रहे मेरा दिल वाकाथान में भाग लेने वाली गीता भाटी रहती है कि वॉकिंग करना हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा है। में सबको कहती हूं कि वॉकिंग करना एक टॉकिंग है हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए कोरोना के टाइम पर जो देखने को मिला था कि अगर हम फिट हैं और हमारी इम्यूनिटी पावर अच्छी है तो हम किसी भी बड़ी से बड़ी बीमारी को मात दे सकते हैं। इसी के लिए अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए फिटनेस और व्यायाम पर ध्यान देने की जरूरत है।

पढ़ें  मासूम से रेप के दोषी को अदालत ने आजीवन कारावास की सुनाई सजा, लगाया जुर्माना
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment