एक पीठ-दो जजों का अलग-अलग फैसला, क्या बच पाएगी अभय सिंह की विधायकी?

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी चर्चित विधायक बाहुबली अभय सिंह को सजा पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के जज बंट गए हैं। 2010 में हुए हत्या के प्रयास के एक मामले में एक जज ने अभय सिंह को तीन साल की सजा सुनाई है जबकि दूसरे जज ने उन्हें बरी कर दिया है। एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत फैसला देने से अब मामला चीफ जस्टिस के पास जाएगा। कहा जा रहा है कि वह किसी तीसरे जज को यह मामला दे देंगे या खुद भी सुनवाई कर सकते हैं।

अभय सिंह पर 2010 में गोसाईगंज में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी की सुनवाई लखनऊ हाईकोर्ट में दो जजों की बेंच में चल रही थी। फैसला शुक्रवार को सामने आया तो दोनों जजों का आदेश अलग अलग था। अब मामला चीफ जस्टिस के पास जाएगा।

गौरतलब है कि अयोध्या की गोसाईंगंज विधानसभा सीट से विधायक अभय सिंह चुने तो सपा के टिकट पर गए थे लेकिन राज्यसभा चुनाव में सात सपा विधायकों के साथ बगावत करके भाजपा के पाले में आ गए थे। इसके बाद उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। केंद्र सरकार की तरफ से अभय सिंह को वीवीआईपी को मिलने वाली वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

अभय सिंह पर पहले से कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं। अभय सिंह पर बाहुबली और जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर भी वाराणसी में जानलेवा हमले का आरोप है। यह मामला इस समय वाराणसी की अदालत में चल रहा है। दोनों बाहुबलियों के बीच पुरानी रार भी चल रही है।

पढ़ें  धनगढ़ी नाले में फंसी यात्रियों से भरी रोडवेज, जेसीबी से हुआ रेस्क्यू, ड्राइवर पर केस दर्ज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment