वन नेशन वन इलेक्शन से डबल होगी विकास रफ्तार, बढ़ेगी देश की GDP, बोले रामनाथ कोविंद

Sanchar Now
1 Min Read

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार सहित आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से आशीर्वाद लिया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेनाओं के शौर्य का प्रतीक है जिसको देश और दुनिया सदियों तक याद रखेगी। यह ऑपरेशन हर भारतीय के लिए गौरव की बात है। वहीं एक देश एक चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बहुत आवश्यक है।विज्ञापन

उन्होंने कहा इसके आने से देश के विकास की गति तेज होगी, अगर हम आर्थिक विशेषज्ञों की माने तो जो भारत आज विश्व मे चौथे नंबर की आर्थिक शक्ति हैं। वह एक देश एक चुनाव होने के बाद विश्व स्तर पर तीसरे नंबर की शक्ति बन जाएगा।

पढ़ें  'दरोगा से हैं पत्नी के संबंध, मोबाइल में देखी अश्लील चैट...', पति ने सुनाई दर्द भरी दास्तां
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment