OP राजभर के कार्यकर्ता की सुताई…महिला कांस्टेबल ने धर दी 3-4 कंटाप

Sanchar Now
1 Min Read

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के एक कार्यकर्ता को एक महिला कांस्टेबल ने थप्पड़ मार दिए. यह घटना तब हुई जब सुभासपा के कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में एक ज्ञापन देने पहुंचे थे.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, एक महिला पुलिसकर्मी एक पुरुष कार्यकर्ता को कई थप्पड़ मारती हुई दिख रही है. महिला कांस्टेबल का आरोप है कि कार्यकर्ता ने उसकी वर्दी खींची और उसे अनुचित तरीके से छुआ, जिससे वह गुस्सा हो गई. इसके बाद, महिला कांस्टेबल ने उस पर हाथ उठा दिया.

यह घटना तब और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई जब कुछ समय पहले राजभर ने अपने कार्यकर्ताओं से पुलिस स्टेशनों में पीले गमछे पहनकर जाने की अपील की थी, यह दावा करते हुए कि इससे उन्हें सम्मान मिलेगा. इस घटना के बाद, यह सवाल उठने लगा है कि राजभर का यह दावा कितना सच है. अन्य कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

पढ़ें  'अपराध कतई स्वीकार नहीं करता नया यूपी', CM योगी ने दी चेतावनी- क्राइम क‍िया तो चुकानी ही होगी कीमत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment