पाकिस्तान सीमा हैदर ने पाकिस्तान मुर्दाबाद व हिंदुस्तान जिन्दाबाद के लगाए नारे, वीडियो हुई वायरल

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़।  पाकिस्तान के कराची से अवैध रूप से भारत में आई सीमा गुलाम हैदर ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ भारत जिंदाबाद के भी नारे लगाए। सीमा हैदर के द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। रविवार को सीमा गुलाम हैदर ने परिवार के साथ हर घर तिरंगा कैंपेन के दौरान घर पर तिरंगा झंडा भी फहराया।

दरअसल, रविवार को ग्रेटर नोएडा में सीमा हैदर और सचिन के अधिवक्ता ए पी सिंह रबूपुरा में उनसे मिलने पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने घर पर तिरंगा फहराया इस दौरान सीमा गुलाम हैदर ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। इसी दौरान सीमा हैदर ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में सीमा गुलाम हैदर पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रही है।

रविवार को सीमा गुलाम हैदर सचिन मीणा और अधिवक्ता एपी सिंह ने हर घर तिरंगा कैंपेन में हिस्सा लिया। इस दौरान सचिन और सीमा ने अपने घर की छत पर तिरंगा झंडा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान एपी सिंह ने सीमा और सचिन से काफी देर तक बातचीत की। अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि आजादी महोत्सव में पूरा देश घर-घर झंडा हर घर झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है हम सब उसी को मना रहे हैं और सीमा ने भी परिवार के साथ इसे बनाया है इसके साथ ही मेरी माटी मेरा देश एक कैंपेन चल रहा है उसके दौरान सीमा हैदर ने अपने घर में तुलसी का पौधा लगाया है।

पढ़ें  महाकुंभ में माला बेच रही इस लड़की की आंखों की दिवानी हुई दुनिया, खूबसूरती में आलिया-कैटरीना भी फेल

वही सीमा ने कहा कि वह भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन करती हैं इस अभियान में भाग लेने के लिए ही उन्होंने अपने घर की छत पर तिरंगा झंडा फहराया है।

तिरंगा झंडा फहराने के दौरान सीमा पूरी तरह भारतीय संस्कृतिक परिवेश में नजर आई। सीमा हैदर ने तिरंगा झंडा फहराते समय तिरंगा प्रिंट की साड़ी पहनी और सर पर जय माता दी की चुनरी भी बांधी। सीमा ने गले में तिरंगे की तरह ही चुन्नी लपेटे हुई थी इस दौरान सभी के हाथों में तिरंगा ही नजर आ रहा था।

किसी भी फिल्म में काम नहीं कर रही है सीमा हैदर

इस दौरान सीमा हैदर ने कहा कि वह किसी भी फिल्में कम नहीं कर रही है जो डायरेक्ट उनसे घर पर मिलने आया था उसने भी वकील साहब का नाम लेकर ही उनसे बात की थी। अभी तक उन्होंने किसी भी फिल्म के लिए हां नहीं कहा है हालांकि निर्माता निर्देशक अमित जानी कराची टू नोएडा एक फिल्म बना रहे हैं। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही है उसे फिल्म में सीमा और सचिन मीणा की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। फिल्म को लेकर ऑडिशन हो चुके हैं और फिल्म का एक गाना भी यूट्यूब पर लॉन्च कर दिया गया है।

प्रेग्नेंसी की बात को सीमा ने निजी बताया

इस दौरान सीमा हैदर ने बात करते हुए बताया कि कई चर्चाएं मेरी प्रेगनेंसी को लेकर भी हो रही है लेकिन यह मेरा निजी मामला है इस बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहती उन्होंने कहा कि चर्चा ही अलग है प्रेगनेंसी है या नहीं है वह सार्वजनिक करना उचित नहीं है।

पढ़ें  दुखद: राम मंदिर निर्माण में पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment