यूपी BJP अध्यक्ष होंगे पंकज चौधरी, लखनऊ में अकेले किया नामांकन, जल्द होगा ऐलान

Sanchar Now
7 Min Read

यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। भले ही कल उनके निर्वाचन का औपचारिक ऐलान होगा लेकिन उनका निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय हो गया है। पंकज चौधरी ने चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। खुद सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद भी पंकज के प्रस्तावकों में शामिल रहे।

इससे पहले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दोनों दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों के लिए शनिवार को दिनभर सिलसिलेवार बैठकें हुईं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश महामंत्री संजय राय को नामांकन कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की घोषणा का कार्यक्रम डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में होगा। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को दी गई है।

पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष? आज लखनऊ में नामांकन, कल औपचारिक ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद यूपी भाजपा अध्यक्ष भी इस बार पूर्वांचल से ही होने जा रहा है। महाराजगंज से सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री पंकज चौधरी का अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। पंकज चौधरी आज दिल्ली से लखनऊ आकर नामांकन करेंगे और कल औपचारिक घोषणा होगी।

ऐसे होगा नए अध्यक्ष का चुनाव

यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कल की नामांकन की जांच और नामांकन पत्र वापसी होगी। अगले दिन 14 दिसंबर को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

पढ़ें  बघरा आश्रम में 70 लोगों ने की हिंदू धर्म में वापसी

यूपी में अब तक कौन रहा सबसे सफल अध्यक्ष

यूपी भाजपा अध्यक्ष का चुनाव कल तक हो जाएगा। रेस में कई नाम हैं। इनमें दो पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं। दोनों ने ही अलग अलग समय में विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत भी दिलाई है। एक को सबसे सफल भी माना जाता है। इन दोनों से अलग कल्याण सिंह इकलौते अध्यक्ष थे जिन्होंने तीन बार जिम्मेदारी संभाली।

भूपेंद्र चौधरी के पद व कद पर अटकलें,यह जिम्मा संभव

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नए कद और पद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। दो दिन पहले ही भूपेंद्र चौधरी ने दिल्ली में पीएम मोदी आदि बड़े नेताओं से मुलाकात की है।

घोषणा कार्यक्रम को मेगा इवेंट बनाने की तैयारी

भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के कार्यक्रम को मेगा ईवेंट में तब्दील करेगी। कार्यक्रम की रूपरेखा बड़े फलक पर तय करने और इसकी व्यवस्थाओं के संबंध में शुक्रवार दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सिलसिलेवार बैठकें करके प्रदेश से लेकर जिला पदाधिकारियों तक की जिम्मेदारियां तय की हैं। वहीं, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ हुई बैठक में भी शनिवार और रविवार को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि रविवार को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा का यह कार्यक्रम डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में होगा।

बीएल संतोष ने दोनों डिप्टी सीएम संग की बैठक

पढ़ें  नोएडा: किसान के खेत में निकला खजाना, 20 किलो बेशकीमती सफेद धातु को लूटने की मच गई होड़, JCB से खुदाई चालू

शुक्रवार शाम को बीएल संतोष की अगुआई में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक संग बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय संगठन से आए निर्देश और चुनाव की प्रक्रिया को लेकर चर्चा की गई। गुरुवार देर रात चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद शुक्रवार सुबह से ही भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर तेज चहलकदमी देखी जा रही थी। पार्टी के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की आवाजाही का सिलसिला बना रहा। हर पदाधिकारी के आने-जाने के दरम्यान प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक नाम सुर्खियों में तैरता और फिर धीरे-धीरे उसका असर फीका पड़ता और दूसरे नाम पर कयासबाजी शुरू हो जा रही थी। इन्हीं चर्चाओं में रेखा वर्मा और साध्वी निरंजन ज्योति के नाम के भी दावे किए जाते रहे।

464 मतदाताओं के नाम तय

प्रदेश भाजपा कार्यालय में दिन भर अलग-अलग बैठकों के बाद 464 मतदाताओं के नाम तय किए गए हैं। तय मतदाताओं में प्रदेश परिषद सदस्यों के अलावा पांच सांसदों और 34 विधायक शामिल हैं। भाजपा की चुनाव प्रक्रिया के मुताबिक, भाजपा विधानमंडल के सदस्यों की कुल संख्या का 10 प्रतिशत और यूपी कोटे के लोकसभा व राज्यसभा सांसदों में से दस को मतदाता सूची में जगह मिलती है। प्रदेश में भाजपा के विधायकों की संख्या 258 और विधान परिषद सदस्यों की संख्या 79 है। पार्टी के 33 लोकसभा और 24 राज्यसभा सांसद हैं। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय चुनाव अधिकारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे।

पढ़ें  उत्तरकाशी सावणी गांव में 9 मकानों में लगी भीषण आग, 5 मकानों को तोड़ना पड़ा, बमुश्किल पाया आग पर काबू

दस साल में चार अध्यक्ष, तीन ओबीसी

मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भाजपा के 17वें प्रदेश अध्यक्ष हैं। हालांकि, व्यक्तियों की संख्या के मुताबिक गिना जाए तो वह पार्टी के प्रदेश मुखिया का 15वां चेहरा हैं। वर्ष 1980 में बनी पार्टी के पहले प्रदेश अध्यक्ष माधो प्रसाद त्रिपाठी थे। इसके बाद 2017 तक कल्याण सिंह और विनय कटियार को छोड़ दिया जाए तो पार्टी के प्रदेश प्रमुख के पद पर ज्यादातर ब्राह्मणों और क्षत्रियों का ही कब्जा रहा। हालांकि, बीते लगभग एक दशक में पार्टी की पॉलिटिक्स ओबीसी केंद्रित हुई है। वर्ष 2016 के बाद से अब तक चार प्रदेश अध्यक्ष चुने जा चुके हैं, जिनमें तीन ओबीसी हैं। इनमें 2016-17 में केशव प्रसाद मौर्य, 2019-22 तक स्वतंत्र देव सिंह और 2022 से अब तक चौधरी भूपेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने। इस बीच 2017-19 में डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment