पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी निवासियों व बीकेयू का बिल्डर के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना जारी

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा में भारतीय किसान यूनियन (बलराज) व सोसायटी निवासियों के द्वारा पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के बिल्डर के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पैरामाउंट बिल्डर के तानाशाही रवैया से नाराज सोसाइटी निवासियों के समर्थन में 22 अगस्त से बिल्डर के खिलाफ धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। इस दौरान किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया जाएगा उनका यह धारणा लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही किसानों ने आगामी 13 सितंबर को धरना स्थल पर महापंचायत का ऐलान किया है वहीं पुलिस व प्रशासन इस महापंचायत को स्थगित कराने में जुटा हुआ है।

भारतीय किसान यूनियन के (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में लगभग 2000 शिक्षित और सम्मानित परिवार निवास करते हैं। सोसायटी में बिल्डर की तरफ से काफी अनियमितताएं हैं वही सोसाइटी प्रशासनिक नियमों का सरासर उल्लंघन किया जा रहा है। बिल्डर सोसायटी के अंदर अवैध निर्माण कर करोड़ों रुपये की कमाई कर रहा है जिसके चलते सोसायटी निवासियों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की उसके बाद भी बिल्डर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन बलराज सोसायटी निवासियों के समर्थन में उनकी मांगों को लेकर 22 अगस्त से बिल्डर के मार्केटिंग ऑफिस पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। लगातार 19 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के दौरान उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा उनका यह धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

सोसाइटी निवासी आरपी सिंह ने बताया कि एनडीएस सुरक्षा कंपनी की लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण आए दिन सोसायटी के अंदर कोई ना कोई अप्रिय घटना घटित होती रहती है। सोसाइटी निवासी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं कई बार सोसाइटी निवासियों ने एनडीएस सुरक्षा कंपनी को हटाने की मांग की लेकिन बिल्डर मनमानी ढंग से निवासियों की मांगों को अनसुना कर रहा है। सोसायटी के निवासियों का कहना है कि निवासियों से प्रत्येक मेंटेनेंस के नाम पर मोटा चार्ज लिया जाता है और मेंटेनेंस से विद्युत मीटर को जोड़कर मनवाने तरीके से बिजली बिल वसूला जा रहा है। इसके साथ ही सीवर लाइन बंद है जिसके चलते गंदा पानी सोसाइटी में भरा रहता है। सोसायटी के निवासियों को गंदे पानी में रहने को मजबूर किया जा रहा है जिसके चलते अनेक प्रकार की बीमारियां होना डर सोसायटी के निवासियो को सता रहा है।

पढ़ें  यूपी रेरा का अधिकारी ले रहा था 5000 रुपये रिश्वत, मेरठ से आई एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, यूथ राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार नागर, कैप्टन धर्मपाल, एनबी जोशी, राहुल भाटी और राकेश भड़ाना सहित अन्य भारतीय किसान यूनियन के लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment