शाहबेरी में पार्किंग में लगी आग दो कार सहित पांच वाहन जले, आग में फ़सी एक महिला और दो बच्चों को सकुशल निकाल बाहर

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहबेरी स्थित मयूर गोल्ड अपार्टमेंट बालाजी एनक्लेव की पार्किंग में देर रात आग लग गई। पार्किंग में लगी आग के चलते दो कार, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जल कर राख हो गई। आग इतनी भयानक थी कि उसने पूरी बिल्डिंग को अपने आगोश में ले लिया। इसी आग के चलते तीसरे फ्लोर पर एक महिला के साथ दो बच्चे भी आग में फंस गयी। जिनको पुलिस व फायर यूनिट के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग किस कारण से लगी यह अभी जानकारी नहीं हो पाई है लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

दरअसल, सोमवार की देर रात बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत मयूर गोल्ड अपार्टमेंट बालाजी एंक्लेव सोसाइटी शाहबेरी में ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जिसमें पार्किंग में खड़ी हुई दो कारों सहित पांच वाहन जल गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बिसरख थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहबेरी में बालाजी एनक्लेव के मयूर गोल्ड अपार्टमेंट में सोमवार देर रात पार्किंग में आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर बनी इस पार्किंग में आग लगने के कारण दो कार, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जलकर राख हो गई। आग की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई। घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है।

पढ़ें  वैभव हत्याकांड: पुलिस ने शव किया बरामद, 30 जनवरी से था लापता; धरने पर बैठे थे गुस्साए लोग

एक महिला और दो बच्चे भी आग में फंसे

थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में लगी आग बिल्डिंग में फैलती चली गई। जिसके चलते तीसरी फ्लोर पर दो बच्चे और एक महिला भी आग में फंस गई। सूचना के बाद पुलिस और दमकल की टीम ने तीनों को शकुशल आज से बाहर निकाल लिया। इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है हालांकि दो कार, दो बाइक और एक स्कूटी जलकर राख हो गए हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment