दनकौर की सरकारी अस्पताल में सुविधाओं के लिए भटक रहे मरीज

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित सरकारी अस्पताल में सुविधाओं के अभाव में मरीज को हो रही दिक्कतों को देखते हुए करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सोपा। बुधवार कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद कार्यालय एसडीएम अरविंद कुमार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नाम ज्ञापन सौपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दनकौर के सरकारी अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा की दनकौर में सरकारी अस्पताल में सुविधा लगभग खत्म हो चुकी है रात में डॉक्टर की कोई सुविधा नहीं है। वही दवाइयां भी बहुत कम संख्या में उपलब्ध है इसके साथ ही अस्पताल में साफ सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है।

दरअसल दनकौर कस्बे में स्थित सरकारी अस्पताल के अंतर्गत काफी सारे गांव आते हैं। ऐसे में उन गांव से आने वाले मरीजों को एकमात्र सरकारी अस्पताल दनकौर है। जहां पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं नाम मात्र की है अस्पताल के इमरजेंसी में कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही वहां पर नसबंदी करने की सुविधा भी बंद कर दी गई है। अस्पताल में जो महिला डॉक्टर नियुक्त की गई है वह समय पर नहीं आती ऐसे में लोगों को इमरजेंसी के दौरान सुविधा न मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार को सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के प्रमुख कस्बे दनकौर स्थित सरकारी अस्पताल में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही रवैया के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस भीषण गर्मी में दनकौर क्षेत्र के बुजुर्ग ग्रामीण व गरीब, किसान व मजदूर पैदल चलकर सरकारी अस्पताल में इलाज की सुविधाओं के लिए पहुंचता है। लेकिन वहां पर मौजूद समस्याओं के कारण जरूरतमंद मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में कोई इंचार्ज डॉक्टर नहीं है जो वहां पर व्यवस्थाओं को संभाल सके।

पढ़ें  दनकौर में KGP पर खड़ा था ट्रक, कैंटर ने मारी जोरदार टक्कर... भीषण हादसे में 4 की मौत, 24 घायल

करप्शन फ्री संगठन से मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि अस्पताल की बिल्डिंग का भवन भी जर्जर हो चुका है। वही डॉक्टरों की कमी से वहां पर आने वाले गरीब लोगों को इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती। अस्पताल में जो अच्छे डॉक्टर नही है जो डॉक्टर थे उन्हें दनकौर से डाढ़ा अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है। ऐसे में डॉक्टरों की कमी के चलते अच्छा और सुलभ इलाज मध्यम वर्ग को अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

बुधवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के द्वारा जिला प्रशासन कार्यालय कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नाम ज्ञापन सोपा गया। इस ज्ञापन में दनकौर कस्बे में स्थित सरकारी अस्पताल में सभी सुविधाओं को जल्द बहाल करने की मांग की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई करते हुए अस्पताल में व्यवस्थाएं जल्द नहीं की गई तो इसके लिए फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर राकेश नागर, गौरव भाटी, कुलबीर भाटी, राम नागर, हरीश भाटी, पिंटू मास्टर, गगन प्रकाश, कपिल एडवोकेट, श्रवण नागर, तेजवीर चौहान, दीनदयाल एडवोकेट व निखिल बंसल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment