उर्फी की ग्रीन बिकनी से लाल हुआ लोगों का तन- बदन, सोशल मीडिया पर वीडियो से मचा बवाल

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर उन्हें उनके फैशन सेंस के लिए ट्रोल किया जाता है, लेकिन एक्ट्रेस को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह हर बार किसी ने किसी बोल्ड आउटफिट में बेधड़क होकर लोगों के सामने आ जाती हैं। इस बार भी उर्फी ने कुछ ऐसा ही किया। उर्फी ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका स्वैग देखते ही बन रहा है।

ग्रीन बिकनी में उर्फी ने ढाया कहर

इस बार सोशल मीडिया पर उर्फी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें उन्हें ग्रीन बिकनी में देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर अपने हर वीडियो से आग लगाने वालीं उर्फी फल खाते हुए बिकनी में मस्त अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो के क्लिप में वह कुर्सी पर बैठकर फल खा रही हैं, तो दूसरी क्लिप में शीशे के सामने खड़े होकर खुद को निहारते हुए फल खा रही हैं।

ब्लॉन्ड बालों पर लगाया गजरा

अपने सेमी न्यूड लुक को उर्फी ने न्यूड मेकअप से पूरा किया है। उनके बाल ब्लॉन्ड नजर आ रहे हैं, जो उन्होंने कुछ दिन पहले ही करवाए थे। वहीं, अपने लुक को हमेशा से कुछ अलग हटकर करने के लिए उन्होंने गजरा लगाया हआ है। बिकनी में उर्फी अपने पेट पर बने टैटू को भी फ्लॉन्ट कर रही हैं।

उर्फी के लुक पर रिएक्शन

उर्फी को उनके लुक पर मिक्स रिएक्शन मिले हैं। कुछ लोगों ने हर बार की तरह उन्हें ट्रोल किया है, तो कुछ ने उनका साथ दिया है, उनकी तारीफ की है। एक फैन ने लिखा, ‘उर्फी वो जिंदगी जी रही है, जो हर फैन का सपना है।’ वहीं, ट्रोल करने वाले एक फैन ने लिखा, ‘आखिर कब तक चलेगा ये नंगापन। अब तो बाल भी गंदे लग रहे हैं।’ वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘इतनी बुरी तो कभी नहीं लगी आजतक।’

पढ़ें  मां बनने के बाद Katrina Kaif की पहली तस्वीर आई सामने, न्यू बॉर्न बेबी संग ऐसे सेलिब्रेट किया क्रिसमस
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment