BJP कार्यशाला में पीएम मोदी की टिफिन बैठक, लीक से हटकर सोच और स्वच्छता पर जोर, दिए निर्देश

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। नई दिल्ली में रविवार को बीजेपी सांसदों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में पीएम मोदी ने भी हिस्सा लिया। कार्यशाला के दौरान पीएम मोदी ने जीएसटी सुधारों की जमकर प्रशंसा की। इसके बाद बीजेपी देश भर में जीएसटी सुधारों से होने वाले फायदे को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत करेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने इस कार्यशाला के दौरान बीजेपी सांसदों को कई निर्देश दिए कि वे क्या करें और क्या न करें, और उनसे सोचने, नया करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि सरकारी योजनाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।

पीएम मोदी ने सांसदों को दी खास सलाह

बताया जा रहा कि पीएम मोदी ने इस कार्यशाला में सांसदों को सरकारी योजनाओं का प्रचार करने और यह देखने की सलाह दी क्या उन योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है या नहीं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया और इस दौरान उन्होंने सिंगापुर का उदाहरण दिया।

पीएम मोदी ने इस कार्यशाला के दौरान सांसदों के विभिन्न समूहों से मुलाकात करते हुए, उन्होंने सांसदों से संसदीय समितियों की बैठकों में सक्रिय रहने को कहा। सूत्रों की मानें तो ऐसी बैठकों से पहले और बाद में संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों से मिलें ताकि आप विषय की गहराई से समझ सकें। वहीं, पीएम मोदी इस कार्यशाला में सबसे आखिरी पंक्ति में बैठे थे। पीएम मोदी ने बाद में इस कार्यक्रम की कई तस्वीरों को भी साझा किया।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोर्ट में एक्रेक्स इंडिया का हुआ आयोजन, 50 से ज्यादा देशों के प्रदर्शक हुए शामिल

पीएम मोदी ने शेयर की पोस्ट

पीएम मोदी ने एक पोस्ट में लिखा कि दिल्ली में ‘संसद कार्यशाला’ में भाग लिया। पूरे भारत से आए सांसद सहयोगियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विविध मुद्दों पर बहुमूल्य विचारों का आदान-प्रदान किया।

वहीं, उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि हमारी पार्टी में ‘संसद कार्यशाला’ जैसे मंच महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये एक-दूसरे से सीखने और लोगों की बेहतर सेवा कैसे की जा सकती है, इस पर विचार-विमर्श करने के बेहतरीन मंच हैं।

टिफिन मीटिंग आयोजित करने का दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कार्यशाला में आए सभी सांसदों से अपने संसदीय क्षेत्रों की विधानसभा सीटों पर हर महीने एक टिफिन मीटिंग आयोजित करने को कहा, ताकि लोगों से सीधा संवाद हो सके और उनकी समस्याओं को जाना जा सके। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सांसदों को खेल महोत्सव में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment