25000 के इनामी लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 वर्षों से चल रहा था लुटेरा फरार

Sanchar Now
3 Min Read

 

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 थाना पुलिस ने डकैती और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। यह लुटेरा पिछले 6 सालों से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस ने इस पर ₹25000 का इनाम भी घोषित किया था। सोमवार को बीटा-2 थाना पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस ने गोपनीय सूचना और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जानकारी जुटाते हुए पिछले 6 सालों से फरार चल रहे शातिर आरोपी लुटेरे को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस कई सालों से आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी जिसके चलते ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आरोपी लुटेरे पर ₹25000 का इनाम भी घोषित किया था।

बीटा-2 थाना प्रभारी ने बताया कि 6 वर्षों से फरार चल रहे शातिर लुटेरे दीपक शर्मा को दीपक बेकरी ए ब्लॉक व्रज विहार थाना लिंक रोड गाजियाबाद के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, एनसीआर, गाजियाबाद और नोएडा में लूट डकैती एवं अवैध हथियार रखने के दर्जनों मामले दर्ज हैं।

आरोपी लुटेरे दीपक शर्मा ने 15 नवंबर 2017 को अपने साथियों के साथ मिलकर हुंडई कार सवार से उसकी कार लूटकर फरार हो गया था। कार सवार युवक अपनी कंपनी एनआईआईटी से एटीएस गोल चक्कर होते हुए अपने घर जा रहा था तभी आरोपी ने अपने साथियों के साथ वृंदा सिटी के सामने अवैध हथियारों के दम पर उसकी गाड़ी को लूट लिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर बीटा-2 पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी वही कार वर्ष 2018 में थाना इंदिरापुरम गाजियाबाद पुलिस द्वारा बरामद कर ली गई थी। पुलिस ने कार के साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें शातिर आरोपी लूटेरे दीपक शर्मा का नाम भी शामिल था। दीपक शर्मा लंबे समय से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए डीसीपी ग्रेटर नोएडा के द्वारा ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था।

पढ़ें  गाली गलौज के बाद दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment