सुंदर भाटी गैंग के 4 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, बुलेटप्रूफ कार और अवैध असलहे बरामद

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुंदर भाटी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जानेदपुर गांव निवासी व सुंदर भाटी गैंग के शार्प शूटर संदीप नागर नितिन बढ़पुरा, दिनेश घँघोला, रिंकु नारौली के रूप में हुई है।

एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने सुंदर भाटी गैंग के तीन सदस्य नितिन बढ़पुरा, दिनेश घँघोला, रिंकु नारौली को तीन अवैध पिस्टल व चार तमंचो के साथ गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बदमाशों के पास से पिस्टल किया बरामद

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्हें यह बंदूक संदीप नागर द्वारा उपलब्ध कराया गया है जिसके पास और भी असलाह हो सकते हैं। पुलिस टीम द्वारा संदीप नागर के घर पर दबिश दी गयी तो मौके से एक बुलेट प्रूफ कार, एक पिस्टल, एक रायफल व एक पिस्टल (एयर गन) बरामद हुए हैं।

देर रात ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच किया गिरफ्तार

दबिश के दौरान एसटीएफ व पुलिस को करना पड़ा ग्रामीणों के विरोध का सामना सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर दनकौर के गांव जुनेदपुर की मढैया निवासी संदीप नगर को पुलिस (Noida Police) ने शुक्रवार की देर रात ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच गिरफ्तार किया। आरोप है कि ग्रामीणों ने टीम पर पथराव करने के साथ फायरिंग भी की।

जिसमें एसटीएफ (STF) की कार क्षतिग्रस्त हुई है।जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने संदीप नागर को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने आसपास की खेतों में छुपकर अपने आप को सुरक्षित किया।

पढ़ें  संदिग्ध परिस्थिति में 22वी मंजिल से गिरी थाना प्रभारी की बेटी हुई मौत, हादसा या आत्महत्या

संदीप पर 30 से ज्यादा संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, रंगदारी, वसूली, अपहरण आदि के मामले शामिल है। वह दनकौर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment