अवैध रूप से रह रहे 9 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

 

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के छह विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है वही तीन अन्य अफ्रीकी मूल के नागरिकों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के द्वारा इनसे सोसाइटी में रहने के लिए आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट वीजा सहित अन्य को जब चेक किया गया तो वह अवैध पाए गए जिसके बाद पुलिस ने इन को हिरासत में ले लिया।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर और थाना बीटा-2 पुलिस के द्वारा दो अवैध ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी गई। इन दोनों अवैध ड्रग्स की फैक्ट्रियों से विदेशी अफ्रीकी मूल के 13 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही दोनों जगह से पुलिस ने लगभग 350 करोड़ रुपए की अवैध ड्रग्स भी बरामद की। अवैध ड्रग्स फैक्ट्री में पाई गई विदेशी नागरिकों के बाद ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सभी नागरिकों का सत्यापन किया जा रहा है और सभी के पासपोर्ट और वीजा को पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम के द्वारा चेक किया जा रहा है। जिनके पास वैध पेपर नहीं है उन सब को गिरफ्तार या अभिरक्षा में लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु एफआरआरओ आर के पुरम नई दिल्ली भेजा जा रहा है।

गौतम बुध नगर की मीडिया सेल के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि रबूपुरा पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान मंगलवार को खेरली भाव के पास सुपरटेक गोल्फ कंट्री सोसाइटी में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के छह विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें 5 पुरुष और एक महिला शामिल है। पुलिस ने एम्मानुरल मार्शल, ऐश, ईशायाह, जॉन टेमिटायो, सिल्ला और कैल्विन को गिरफ्तार किया है ये सभी विदेश नागरिक नाइजीरिया के रहने वाले थे जो वर्तमान में सुपरटेक गोल्फ कन्ट्री सोसायटी खेरली भाव के रह रहे थे।

पढ़ें  अब और यूजर फ्रेंडली हो गई है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट, लोकल के बजाय अब सरकारी डोमेन पर चलेगी

वही रबूपुरा पुलिस ने खेरली भाव के पास से सुपरटेक गोल्फ कंट्री सोसाइटी में अवैध रूप से रह रहे और तीन विदेशी नागरिकों को अभिरक्षा में लिया है जिनमें एक महिला सहित दो पुरुष शामिल है। सभी विदेशी नागरिकों का मेडिकल परीक्षण कराकर आवश्यक कार्यवाही हेतु एफआरआरओ आर के पुरम नई दिल्ली भेजा जा गया है। इनमें यह तीनों भी अफ्रीकी मूल के नागरिक से जो वर्तमान में रबूपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेरली भाव में सुपरटेक गोल्फ कंट्री सोसाइटी में रह रहे थे। इनसे भी भारत में रहने के आवश्यक दस्तावेज मांगे गए जो इनके द्वारा पेश नहीं किए गए।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment