4 करोड़ के गौ मांस के साथ पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा में 4 करोड़ के गौ मांस को दादरी पुलिस ने बरामद करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पश्चिम बंगाल से ट्रक में लाकर बिसाहड़ा स्थित वेयरहाउस में रखा जाना था। पुलिस ने मांस का सैंपल लेकर मथुरा लैब भेजा और वहां से पुष्टि होने के बाद मांस से भरा हुआ कंटेनर और वेयरहाउस में रखे हुआ मांस पुलिस ने बरामद करते हुए वेयरहाउस को सील कर दिया है और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, दादरी थाना क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा पर बीते 9 नवंबर को पश्चिम बंगाल से आ रहे एक ट्रक को गोरक्षकों की टीम ने रोक कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को खोलकर देखा गया तो उसमें प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर वेटनरी डॉक्टर को बुलाया और ट्रक में रखे हुए प्रतिबंधित मांस का नमूना लेकर ट्रक को एपीजे कोल्ड स्टोर दादरी में सील मोहर लगाकर खड़ा कर दिया। 10 नवंबर को एपीजे कोल्ड स्टोर दादरी में खड़े कराए गए ट्रक के अलावा एसपीजे कोल्ड स्टोर बिसाहड़ा प्रतिबंधित मांस का भी नमूना लिया गया। जिसके बाद ट्रक व कोल्ड स्टोर में लिए गए प्रतिबंधित मांस के नमूनों को मथुरा लैब भेजा गया। मथुरा लैब से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दोनों जगहों से गौ मांस होना पाया गया।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि लुहारली टोल प्लाजा पर प्रतिबंधित मांस से भरा हुआ कंटेनर मिलने के बाद जब उसे दादरी स्थित एपीजे कोल्ड स्टोरेज में खड़ा कराया गया। वही एसपीजे कोल्ड स्टोरेज बिसाहड़ा में भी कुछ प्रतिबंधित मांस मिला। दोनों के सैंपल को लेकर मथुरा लेब भेजा गया। मथुरा लैब से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दोनों जगहों से गौ मांस पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने बिसाहड़ा स्थित एसपीजे कोल्ड स्टोरेज के मालिक, मैनेजर व ड्राइवर परिचालक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान एसपीजी कोल्ड स्टोरेज का मालिक पूरन जोशी, कोल्ड स्टोरेज का निर्देशक मोहम्मद खुर्शीदून नबी, कोल्ड स्टोरेज का मैनेजर अक्षय सक्सेना, ट्रक चालक शिव शंकर और परिचालक सचिन के रूप में हुई है।

पढ़ें  दो फाड़ हुए संगठन के कार्यकर्ता, क्या 75 लोगों की गिरफ्तारी से डर गए किसान? कई दिल्ली कूच के लिए अडिग

एडीसीपी ने बताया कि एसपीजे कोल्ड स्टोरेज जारचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिसाहड़ा गांव में बना हुआ है। इस कोल्ड स्टोरेज के चेंबर नंबर 5 से लगभग 153 टन पैकिंग प्रतिबंधित मांस व कंटेनर में रखा गया 32 टन पैकिंग प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। इस प्राप्त किए गए प्रतिबंधित मांस की कीमत लगभग 4 करोड रुपए है। पुलिस ने इस सभी प्रतिबंधित मांस को नष्ट करा दिया है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment