किसानों के खेतों से ट्यूबवेल से मोटर व कॉपर वॉयर चोरी करने वाले चार चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा की दनकौर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन शातिर चोरों के द्वारा किसानों के खेतों में ट्यूबवेलों पर लगी विद्युत मोटर व कॉपर वायरो की चोरी की जाती है। जिसके बाद उनके पुर्जों को अलग कर उनको बेच कर मुनाफा कमाते है। पुलिस ने इन चारों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान, एक अवैध तमंचा और घटना में प्रयोग किए जाने वाली स्विफ्ट कार भी बरामद की है।

दरअसल, यह गिरोह किसानों के खेतों में लगी ट्यूबवेल की बिजली की मोटर व कॉपर के तार की चोरी करते है। यह गिरोह के लोग दिन में जंगल में घूम कर उनकी रैकी करते है और फिर रात में अपनी गाड़ी से आकर गाड़ी को एक सुरक्षित स्थान पर खड़ी करते हुए विद्युत मोटर व कॉपर के तार की चोरी कर वहां से फरार हो जाते है। उसके बाद इस सामान को कबड्डी में बेच कर मोटा मुनाफा कमाते है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि दनकौर पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान जिला बुलंदशहर के थाना व कस्बा गुलावठी क्षेत्र के मोहल्ला पीरखा निवासी शहजाद, गौतम बुध नगर के रबूपुरा निवासी वहीद फकीर उर्फ रैंचो, दनकौर निवासी शाहनवाज और कपिल के रूप में हुई है। पुलिस ने इन चोरों के कब्जे से एक मोटर, आठ कटी हुई मोटर के पुर्जे, एक स्टेबलाइजर, भारी मात्रा में कॉपर वायर, एक अवैध देसी तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयोग किए जाने वाली स्विफ्ट कर बरामद की है।

पढ़ें  ग्रेनो प्राधिकरण की बिल्डरों को दो टूक, खरीदारों के नाम फ्लैटों की जल्द रजिस्ट्री कराएं, नहीं तो कार्रवाई होगी

एडीसीपी ने बताया कि दनकौर सहित रबूपुरा व अन्य क्षेत्र में किसानों की ट्यूबवेल की मोटर चोरी होने की कई घटना हुई थी। जिसके बाद पुलिस लगातार वाहन चेकिंग करते हुए इस गिरोह की तलाश कर रही थी। यह गिरोह पहले दिन खेतों में घूम कर रैकी कर देखते है कि रात्रि में किस-किस ट्यूबवेल की बिजली की मोटर को चुराना है और किस रास्ते से आना में जाना है। रात में यह सभी चोर स्विफ्ट कार से आकर गाड़ी को सुरक्षित स्थान पर खड़ी करने के बाद चुपके से देखते थे कि कोई ट्यूबवेल पर मौजूद तो नहीं है। उसके बाद यह ट्यूबवेलों पर जाकर एक रात में ही कई ट्यूबवेल की बिजली की मोटर और कॉपर तार की चोरी करते है। उसके बाद इस चोरी के समान को कबाड़ियों को बेचकर उससे मिलने वाले धन को आपस में बांट लेते है। पुलिस ने इन चारों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस इनके अपराधीक इतिहास खंगाल रही है और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment