चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध हथियार सहित चोरी का सामान बरामद।

Sanchar Now
4 Min Read

इंस्टाग्राम पर रेल बनाकर रौब दिखाने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 110 एअरबड्स भारी मात्रा में अवैध हथियार सहित ब्रेजा गाड़ी बरामद

ग्रेटर नोएडा। वेयरहाउस में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके कब्जे से रियल मी वेयर हाउस से चुराए हुए 110 एअरबड्स के साथ, 5 अवैध पिस्टल, पांच अवैध तमंचे के साथ एक गाड़ी भी बरामद की है।पकड़े गई बदमाशों के तार कुख्यात रणदीप भाटी गैंग से जुड़े हुए है।

दरअसल, दादरी पुलिस ने चार ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके द्वारा सोशल मीडिया पर फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल किया जा रहा था यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस नहीं तलाश करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने भारी संख्या में चोरी के इयरबड्स अवैध हथियार और एक ब्रेजा कार बरामद की है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर फायरिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की तो चार ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो वेयरहाउस से चोरी व हथियारों के बल पर अवैध उगाही करते थे। इन बदमाशों में डाबरा निवासी संदीप भाटी व टीटू, सूरजपुर निवासी बॉबी और कुलेसरा निवासी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इनके कब्जे से पुलिस ने एक वेयर हाउस से चुराए गए 110 इयरबड्स रियल मी कंपनी के बरामद किए हैं इसके साथ ही 5 अवैध तमंचे, 5 अवैध पिस्टल और एक ब्रेजा गाड़ी पुलिस ने बरामद की है।

पढ़ें  कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में छात्र के साथ मारपीट करने वाले दो बाउंसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि पकड़े गए बदमाशों में से एक बदमाश कुख्यात रणदीप भाटी गैंग का करीबी है जो उससे वीडियो कॉल पर बात करके लोगों को रॉब दिखता था। पुलिस ने सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं पुलिस इनके आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और इनके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

वायरल वीडियो के आधार पर जब पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो कई अहम खुलासे हुए। पुलिस ने जब गिरफ्तार संदीप भाटी के फोन को चेक किया तो उसमें कुख्यात बदमाश संदीप भाटी से वीडियो कॉल की एक क्लिप मिली है। जिसके बारे में संदीप भाटी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रणदीप भाटी परिवार से उसके पारिवारिक संबंध है लोगों में भय बनाने और और रोग दिखाने के लिए वह वीडियो दिखाया करता था।

बदमाशों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि डाबरा गांव के पास रियल मी कंपनी का एक वेयर हाउस है उसे मैनेजर के पद पर तैनात बिहार निवासी अजीत शर्मा के साथ मिलकर वहां से रियल मी के एअरबड्स चोरी के गए थे और फिर उन्हें अलग-अलग जगह पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा था।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment