ऑनलाइन गांजे की तस्करी करने वाले नाइजीरियन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध गांजा बरामद

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। अवैध गांजा बेचने वाले नाइजीरियन मूल के नागरिक को नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बीते दिनों पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कई विदेशी नाइजीरियन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया था। उसी समय से आरोपी फरार चल रहा था नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मंगलवार को अवैध गांजे के साथ आरोपी को क्यूब होटल से गिरफ्तार किया है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में पुलिस ने बीते दिनों कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें विदेशी मूल नाइजीरिया के नागरिक शामिल थे। जो दिल्ली में रहते थे और ग्रेटर नोएडा में नशीला पदार्थ गांजा इत्यादि की सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और उनके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा सहित नशीला पदार्थ भी पुलिस ने बरामद किया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान नाइजीरिया के रहने वाले जोसेफ इफेनयी का नाम सामने आया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी मंगलवार को पुलिस ने नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के क्यूब होटल के पास से आरोपी जोसेफ इफेनयी को 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि विदेशी नाइजीरियन मूल के नागरिक जोसेफ इफेनयी को नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी साउथ दिल्ली के थाना वसंत कुंज स्थित ब्लॉक बी के वसंत कुंज एनक्लेव में रहता था और यहां पर गांजे की तस्करी करता था। बीते दिनों पुलिस ने नाइजीरियन मूल के कई नागरिकों को अवैध पदार्थों की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था।जिनपर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनके अन्य साथी भी ग्रेटर नोएडा सहित एनसीआर में नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी मंगलवार को पुलिस ने नाइजीरियन मूल के आरोपी को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है।

पढ़ें  पुख्ता तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच 18 केंद्रों पर गौतम बुद्ध नगर में पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा शुरू

ग्रेटर नोएडा में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिन को लेकर पुलिस ने कई बार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जिनमें भारतीय व विदेशी नाइजीरियन शामिल थे पुलिस ने बीते दिनों बड़ी संख्या में नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से कई विदेशी नहीं रे नागरिकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था यह सभी आरोपी दिल्ली में रहते थे और ग्रेटर नोएडा में नशीले पदार्थों की तस्करी करते थे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment