अवैध गांजे के साथ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा की रबूपुरा पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर के कब्जे से 8 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस इसके आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और इसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

रबूपुरा पुलिस ने गुरुवार को गांजे की तस्करी करने वाले जेवर थाना क्षेत्र के समसम नगर निवासी अतेश को खेड़ा अंडरपास चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी तस्कर के पास से पुलिस ने 8 किलो 100 ग्राम अवैध गाजा व एक मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर बरामद की है। बरामद गांजे की लाखों रुपए कीमत बताई जा रही है।

रबूपुरा थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी दिनों से क्षेत्र में गांजे की तस्करी की सूचना मिल रही थी। जिसको लेकर पुलिस गांजे की तस्करी करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। एक जून गुरुवार को लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय जानकारी जुटाते हुए रबूपुरा पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से पुलिस ने 8 किलो 100 ग्राम अवैध गाजा व एक बजाज मोटरसाइकिल बरामद की है यह आरोपी गांजे की तस्करी करता था।

पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है वहीं इसके गिरोह के अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि है गांजे को किस जगह से खरीदा था और कहां पर उसकी तस्करी करता था। फिलहाल पुलिस ने गांजे को बरामद कर लिया है और गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया है।

पढ़ें  फर्जी पासपोर्ट पर भारत में रहने वाला तिब्बती नागरिक गिरफ्तार, चीनी साईबरो को उपलब्ध कराता था बैंक डाटा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment