गोकशी करने वाले 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। गोकशी करने वाले 25000 रुपये के इनामी बदमाश को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोट की नहर की पूर्वी पटरी पर छोलस गांव की तरफ जाने वाले रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 12 बोर एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जो गोकशी लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लावारिस गोवंश को सुनसान जगह पर ले जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिन में लावारिस पशु गौवंश को तलाश करता था और रात में मौका पाकर अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी करता था।। गोकशी के बाद प्रतिबंधित मास को ले जाकर अन्य जनपदों में सप्लाई करता था। आरोपी पर गौतम बुध नगर सहित अन्य कई जनपदों में गोकशी, लूट और चोरी जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं आरोपी पर ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था।

दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि गोकशी लूट और चोरी के मामले में फरार चल रहे 25000 रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश जनपद अमरोहा थाना व कस्बा आदमपुर निवासी शाने आलम उर्फ शानू उर्फ सोनू को कोट के पुल के पास से गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस भी बरामद की है आरोपी पर लूट चोरी और गोकशी के डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं।

पढ़ें  नोएडा में यूट्यूबर दीपक नागर की हत्या, शराब पार्टी में शामिल 7 आरोपी गिरफ्तार

सुनसान जगह पर रात में करते थे गोकशी

आरोपी बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है जो दिन में सुनसान जगह पर लावारिस गोवंश को इकट्ठा करता था और रात में अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी की घटना को अंजाम देता था। आरोपी बदमाश ने अपने गिरोह के साथ मिलकर गौतम बुध नगर सहित गाजियाबाद व अन्य जनपदों में दर्जनों गोकशी की घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसके बाद आरोपी पर कई जनपदों में मामले दर्ज किए गए और गौतम बुध नगर से ₹25000 का इनाम भी घोषित किया गया।

साथियों के साथ मिलकर लूट में चोरी की घटना को देता था अंजाम

दादरी पुलिस ने ₹25000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है जो अपने साथियों के साथ मिलकर रात में सुनसान रास्तों पर गुजरने वालों से चोरी व लूट की घटना को अंजाम देता था। आरोपी पर एनसीआर सहित कई जनपदों में लूट गए चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment