सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। सोशल मीडिया साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में जेवर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी ने बीते दिनों धर्म को लेकर एक विशेष टिप्पणी की थी जिससे लोगों में काफी आक्रोश था शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और रविवार को आरोपी को साबोता कट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, जेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती 21 जुलाई को आरोपी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक आपत्तिजनक पोस्ट की थी पोस्ट के बाद एक धर्म के लोगों ने उसके खिलाफ मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 295ए, 153ए, 504 और 505 सहित आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

नोएडा पुलिस की मीडिया सेल के द्वारा दी गई जानकारी में बताया कि जेवर पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में जेवर निवासी वाजिद को गिरफ्तार किया है वाजिद काफी समय से फरार चल रहा था। जिसको जेवर पुलिस ने रविवार को साबोता कट के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी वाजिद ने अपने ट्विटर हैंडल wazifa @wazidaliwazid1 से आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की थी। इसके बाद पुलिस ने 21 जुलाई 2023 को आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

पढ़ें  कैब लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की कैब, तमंचे व कारतूस बरामद
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment