दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा दो पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूल संचालक है जिसने स्कूल में तैनात अध्यापिका से दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाई और उसकी ब्लैक मेल कर महीनों तक महिला के साथ दुष्कर्म व शारिरिक शोषण किया। महिला की शिकायत के आधार पर थाना बीटा दो पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा स्थित एक स्कूल संचालक मोहित नागर ने इस स्कूल में तैनात अध्यापिका को अपने ऑफिस में बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो भी बनाई। इसी वीडियो के कारण आरोपी ने महिला का महीनों तक शारीरिक शोषण किया। महिला को उसके पति व बच्चे को जान से मारने की धमकी भी आरोपी के द्वारा दी जा रही थी।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्म करने में जान से मारने की धमकी देने आरोपी ईकोटेक 1 थाना क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी मोहित नागर को चुहडपुर गोल चक्कर के अंडरपास पास से पुलिस बीटा दो ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी एक साथी किस्म का अपराधी है जिसका सिग्मा 3 में प्राइवेट स्कूल है। उसी स्कूल ने आरोपी ने महिला अध्यापिका के साथ दुष्कर्म किया और चुप रहने के लिए उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

आरोपी मोहित नागर ने अश्लील वीडियो के आधार पर महिला को काफी समय तक ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसका शारीरिक शोषण किया। महिला के पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी भी आरोपी के द्वारा दी जा रही थी जिसके बाद महिला ने परेशान होकर स्कूल से रिजाइन दे दिया लेकिन उसके बाद भी आरोपी के द्वारा फोन पर उसे धमकी दे रहा था।

पढ़ें  नोएडा एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों की महापंचायत में बोले राकेश टिकैत, मांगे पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन

आरोपी के द्वारा महिला व उसके पति को भी फोन पर धमकी दी जा रही थी। जिसके बाद पीड़िता के पति ने महिला से उसका कारण पूछा तो महिला ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी।उसके बाद महिला ने मामले की शिकायत बीटा दो पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment