व्यापारी के घर से 13 लाख की ज्वैलरी सहित नगदी की चोरी करने वाली मेड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, समान बरामद

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना पुलिस ने व्यापारी के यहां हुई चोरी का खुलासा करते हुए घर मे काम करने वाली मेड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मेड़ के कब्जे से 45000 की नकदी और करीब 13 लाख रुपए के सोना और चांदी के आभूषण बरामद किए है। चोरी करने के बाद मेड़ अपने घर कुशीनगर चली गई थी।

सूरजपुर थाना क्षेत्र के जीटा 1 सेक्टर की स्प्रिंग फील्ड सोसायटी के रहने वाले मुकेश कुमार गुप्ता ने थाने में शिकायत देते हुए बताया कि 12 मार्च को घर में काम करने वाली मेड़ ने इसके घर से करीब 50 हजार रुपये की नगदी सहित 13 लाख रुपये के सोने और चांदी लेकर फरार हो गई है। उन्होंने बताया कि करीब एक माह पहले ही कुशीनगर की रहने वाली काजल नाम की मेड़ को काम पर रखा था और उसपर पूरा विश्वास कर लिया। 12 मार्च को पत्नी घर पर अकेली थी, उसी दिन उसने अलमारी में रखी नगदी और ज्वेलरी चोरी कर ली और बहाना बनाकर चली गई। इस चोरी के बारे में पीड़ित को 13 मार्च को पता चला। पीड़ित ने थाने पर शिकायत में बताया कि कुशीनगर की रहने वाली काजल ने चोरी की है।

शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी मेड़ की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई ,जो कुशीनगर के लिए रवाना हो गई और पुलिस ने महज 28 घंटे के अंदर ही आरोपी मेड़ काजल को कुशीनगर के गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से करीब 45000 की नकदी और 13 लाख की ज्वेलरी बरामद कर ली। पुलिस ने इस दौरान चोरी का पूरा सामान बरामद किया है।

पढ़ें  लेजर पार्क सोसायटी में होम बायर्स ने 13 साल बाद फहराया तिरंगा, बुजुर्ग महिला ने जमकर किया डांस

एडिशनल डीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि सूरजपुर पुलिस द्वारा 28 घंटे में चोरी की घटना का खुलासा किया गया है। व्यापारी के यहां पर उनकी मेड़ के द्वारा ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment