दिल्ली एनसीआर में दर्जनों लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। बीटा 2 पुलिस ने दिल्ली एनसीआर के कुख्यात चैन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चैन स्नैचर पर करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं और यह दिल्ली एनसीआर में 50 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है।

बीटा-2 पुलिस ने दिल्ली एनसीआर के कुख्यात चैन स्नैचर ‘विक्की उर्फ मोटा’ को चैकिंग के दौरान गामा 1 के गेट नम्बर 3 से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गयी चैन मय लाकेट व नाजायज असलाह एक तमंचा एक कारतूस बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी भी बरामद की गई है।

एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश कुख्यात एवं अभ्यस्थ चैन लुटेरा है।लुटेरे के द्वारा दिल्ली एनसीआर , नोएडा , ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में लगभग 50 से ज्यादा चैन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है ।जिसके विरूद्ध दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में कुल 49 मुकदमे पंजीकृत हैं।

इस बदमाश ने जमानत पर बाहर आते ही अपराध की जगत में सक्रिय होकर स्कूटी से 8 अप्रेल को गामा-1 में लगने वाले शनि बाजार से एक महिला से चैन मय लाकेट के लूट ली थी । इसको लेकर पीड़िता द्वारा बीटा 2 थाने मुकदमा दर्ज कराया गया ।आज आरोपी को मुखबिर की सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली में भी काफी वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच में निशुल्क मिलेगा प्रवेश
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment