चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

 

कबाड़ी के पास से चोरी का सामान व बेचे गए सामान के ₹122000 बरामद

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस ने चोरी के माल को सस्ते दामों में खरीदने वाले आरोपी कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कबाड़ी के पास से पुलिस ने चोरी का माल व बेचे गए माल के ₹122000 भी बरामद किए हैं।

दरअसल, दादरी पुलिस के द्वारा एक शातिर कबाड़ी को अजायपुर स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। दादरी से बीट पुलिसिंग और लोकल इंटेलिजेंस द्वारा दी गई गोपनीय सूचना के आधार पर चोरी के माल को सस्ते दामों में खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

दादरी पुलिस के द्वारा सोमवार को चोरी के माल को खरीदने वाले कबाड़ी अबरार को उसकी दुकान अजायबपुर स्टेशन के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में उसकी निशानदेही पर कबाड़ी की दुकान से पुलिस ने चोरी के तीन लोहे के फलेंजर, एक बड़ी पुली और प्लास्टिक के डिब्बे भी बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी का माल बेचकर कमाई गई ₹1,22000 की नगदी भी आरोपी के पास से बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी अबरार ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि यह चोरी का सामान तीन व्यक्तियों से सस्ते दामों में उसने खरीदा था। इस सामान को 3 व्यक्तियों ने किसी स्थान से चोरी कर टाटा 407 गाड़ी में भरकर उसकी दुकान पर लाकर बेचा था। बरामद रुपयों के बारे में पुलिस के पूछने पर आरोपी ने बताया कि जो चोरी का सामान मैंने खरीदा था उसे मेरे दोस्त ने बेच दिया यह रुपए उसी बेचे गए सामान के हैं।

पढ़ें  ग्रेनो प्राधिकरण ने 40 औद्योगिक भूखंडों योजना की लांच

पुलिस ने बताया कि बीते 23 व 24 मई की रात में नगला नैनसुख वाले रोड पर निर्माणाधीन मीनाक्षी एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री से सामान चोरी किया गया था। जिसके संबंध में दादरी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट व चोरी में मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस ने जानकारी जुटाते हुए दादरी थाना क्षेत्र के अजायबपुर चौकी के पास से अबरार कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। उसकी दुकान से पुलिस ने चोरी का कुछ सामान बरामद किया है वहीं चोरी के सामान को बेचने के बाद प्राप्त किए गए ₹122000 भी आरोपी के पास से बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी कबाड़ी पर थाना दादरी, सूरजपुर और नॉलेज पार्क में 3 मामले दर्ज हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment