सेक्टरों से चोरी करने वाले तीन चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखो का सामान बरामद

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टरों व सर्विस रोड से यमुना प्राधिकरण के बोर्ड, टी गार्ड, रेलिंग समेत अन्य सामान चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने करीब एक लाख रुपये का चोरी का सामान, एक बाइक ओर एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।

दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र प्राधिकरण के बोर्ड , सेक्टरों व सर्विस रोड से टी गार्ड ओर रेलिंग चोरी करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस लगातार चोरों की तलाश कर रही थी। रविवार को दनकौर पुलिस ने गश्त के दौरान प्राधिकरण के सेक्टर 18 के नजदीक से तीन बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद वह पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस ने संदिग्धों का पीछा किया और कुछ दूरी पर जाकर आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रबूपुरा थाने के मिर्जापुर गांव निवासी रमेश उर्फ लादेन, वहीद उर्फ रैंचो और दिनेश के रूप में हुई है।

चोरी का सामान बरामद

तीन दोस्तों ने मिलकर चोरी की बनाई योजना

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह दिन में रेकी करते थे और रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने इन चोरों के कब्जे से यमुना प्राधिकरण द्वारा एक्सप्रेस व सर्विस रोड और सेक्टरों में लगाए जा रहे टी गार्ड, बोर्ड समेत अन्य सामान बरामद किया है। चोरों के पास से बरामद सामान की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है । आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह तीनों दोस्त हैं जो एक ही गांव के रहने वाले हैं वह अपने अन्य और साथियों के साथ मिलकर रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

पढ़ें  ग्रेनो वेस्ट में अभी तक नहीं पकड़ा गया तेंदुआ, 3 जनवरी से रेस्क्यू कर रही है वन विभाग की टीम, सोमवार तक जारी रहेगा रेस्क्यू

आरोपियों का लंबा है आपराधिक इतिहास

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। जेल से आने के बाद आरोपी फिर से चोरी करने में जुट जाते थे। दोनों रमेश उर्फ लादेन और वहीद उर्फ रेंचो पर ग्रेटर नोएडा के विभिन्न थानों में चोरी के करीब 12 मामले दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले कई महीने से लाखों रुपए की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। प्राधिकरण के द्वारा कई बार मामले की शिकायत की गई जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

दनकौर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्राधिकरण के द्वारा सर्विस रोड व सेक्टरों में टी गार्ड रेलिंग व अन्य सामान चोरी की घटनाएं हो रही थी जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। दनकौर पुलिस ने 3 आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment