तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक स्कूटी सहित चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक 3 थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है इनके कब्जे से पुलिस ने 10 चोरी की मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी बरामद की है इसके साथ ही पुलिस ने इनके पास से तीन अवैध तमंचे और तीन जिंदा कारतूस बरामद की है पुलिस इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है वही पुलिस इनके आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही हैं।

दरअसल, ईकोटेक 3 थाना पुलिस ने बुधवार को 130 मीटर रोड के पास से तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है यह बाइक चोर अपने गिरोह के साथ मिलकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा व आसपास के जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उसके बाद चोरी की बाइकों को लेकर देहात क्षेत्रों में कम दामों में बेचा करते थे।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा विशाल पांडेय ने बताया कि ईकोटेक 3 थाना पुलिस ने 3 शातिर बाइक चोरों को 130 मीटर रोड से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान बिहार के छपरा जिले के अवनोरजान निवासी पंकज सिंह, जिला बुलंदशहर के अगरपुर निवासी दीपांशु और जिला बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के जवासा गांव निवासी अंकित प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 10 चोरी की मोटरसाइकिल एक स्कूटी फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई बरामद की है वही आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 अवैध तमंचे और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं पुलिस इनके आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

तीनों आरोपी गौतम बुध नगर में रहते थे किराए पर

ईकोटेक 3 थाना पुलिस ने जिन तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया है वह तीनों आरोपी गौतम बुध नगर के गांव हल्द्वानी व गांव बिसरख में किराए पर रहते थे और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। यह सभी आरोपी यहां से बाइकों को चोरी करते थे और दूर क्षेत्रों में जाकर उन्हें कम दामों पर बेचा करते थे और मोटा मुनाफा कमाते थे।

पढ़ें  Shooting More than 40 Years of New York's Halloween Parade

गिरफ्तार आरोपियों का अपराधिक इतिहास

ईकोटेक 3 पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है इनमें आरोपी पंकज सिंह, दीपांशु और अंकित प्रजापति पर गौतम बुध नगर बागपत और अलीगढ़ में 4 – 4 मामले दर्ज हैं। यह शातिर अपराधी पार्किंग व अन्य स्थानों से बाइकों को चोरी करते थे और फिर अलीगढ़ व अन्य जनपदों में ले जाकर उन्हें आम लोगों को भेज दिया करते थे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment