लिफ्ट हादसे में आरोपी सुपरवाइजर सहित दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हादसे में 8 लोगो की हुई थी मौत

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के बिसरख पुलिस ने अमरपाली ड्रीम वैली के निर्माणाधीन साईट की लिफ्ट में हुए हादसे में फरार चल रहे फिनसिंग फोरमैन व सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है। लिफ्ट के गिरने से हुए हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। इस मामले में कंस्ट्रक्शन करने वाली कंपनी के जीएम सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उसी में से फरार चल रहे दो आरोपों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमरपाली बिल्डर के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट अचानक से टूट कर गिर गयी। जिसमें 9 मजदूर सवार थे लिफ्ट टूटने के बाद जैसे ही वह नीचे गिरी उसमें नो लोग घायल हो गए। जिनमे से इलाज के दौरान आठ लोगो की मौत हो गई थी।

बिसरख पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 नवंबर को अम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में कंस्ट्रक्शन साईट टेकजॉन 4 में सी ब्लॉक के टावर नंबर 12 पर 14वीं मंजिल से पैसेंजर लिफ्ट अचानक से गिर गई। लिफ्ट में नौ लोग सवार थे जिनमें से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस मामले में बिसरख पुलिस ने साइट पर गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के जीएम सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जिनमें से पुलिस ने दो जीएम सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था वहीं मंगलवार को पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के फिनशिंग फोरमैन मनोज कुमार माधव व सुपरवाइजर बोए लाल पासवान को कंस्ट्रक्शन साइड पर बनी झुग्गी के पास से गिरफ्तार किया है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में लापरवाही पर यातायात निरीक्षक और उप निरीक्षक निलंबित

पुलिस ने बताया की गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार माधव व बोए लाल पासवान गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सुपरवाइजर व फोरमैन के पद पर कार्यरत है तथा कंपनी की कंस्ट्रक्शन साइट पर लगी सभी लिफ्ट की देखरेख/रिपेयरिंग व अन्य कार्य की जिम्मेदारी दोनों आरोपियों की है तथा लिफ्ट लगातार खराब होती रहती थी। जानबूझकर लिफ्ट को सही कर कर अपनी मर्जी से खराब होने के बाद भी उसका संचालन करता रहता था। आरोपी ने जानबूझकर लापरवाही बरती और लिफ्ट को बारिश में चलाया। जिससे घटना हो गई और घटना में आठ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment