एटीएम कार्ड और आधार कार्ड फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने एटीएम की चोरी कर एटीएम मशीन से धोखाधड़ी कर रुपया निकालने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। शातिर आरोपी एटीएम से पैसे निकालने वाले लोगों से धोखाधड़ी कर एटीएम बना देता था और बाद में अन्य एटीएम में जाकर उन्हीं कार्डो से रुपए निकाल लेता था। पुलिस ने आरोपी के पास से अलग-अलग बैंकों के 31 एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं।

दरअसल, सूरजपुर थाना क्षेत्र में कई सूचनाएं एटीएम कार्ड के फर्जीवाड़े की मिली थी जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। सूरजपुर थाना पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जनपद शामली निवासी निजाम मोहम्मद को मोजर बेयर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। जबकि इसका एक साथी गाजियाबाद के लोनी निवासी नईम उर्फ नईम अलवी उर्फ शादाब मौके से फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर एटीएम मशीनों पर जाकर सीधे साधे लोगों के साथ धोखाधड़ी का एटीएम कार्ड बदल देते थे और उनका एटीएम पिन भी देख लेते थे। जिसके बाद मौका पाकर वह अन्य एटीएम में जाकर उनके कार्ड से पैसा निकाल लेते थे। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है वही उसके फरार साथी की पुलिस तलाश कर रही है।

दूसरा मामला —

फर्जी आधार कार्डो के साथ बिसरख पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

बिसरख पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी जुगनू सिंह को 22 फर्जी आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी के खिलाफ बिसरख थाने में बीते दिनों मामला दर्ज किया गया था। आरोपी फर्जी आधार कार्ड बनाकर उनसे अलग अलग तरह के मोबाइल की सिम खरीदा था और फिर उन के माध्यम से लड़कियों को परेशान करता था।

पढ़ें  हनीट्रैप में फंसाकर लूटते थे... गिरोह का हुआ पर्दाफाश, मां-बेटी कर रही थी संचालित; पांच गिरफ्तार

बिसरख पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के सीकर फतेहपुर क्षेत्र के बल्हारा निवासी जुगनू को पुलिस ने 22 फर्जी आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी इन आधार कार्ड के माध्यम से अलग-अलग फोन की सिम लेता था और फिर सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों के नंबर लेकर उनको परेशान करता था और फिर दो – चार कॉल करने के बाद सिम को तोड़ कर फेंक देता था। जिसके बाद व्हाट्सएप पर अलग-अलग डीपी लगा कर उन फोटो को लड़कियों को भेज कर परेशान करता था। बीते दिनों इस मामले में बिसरख पुलिस से शिकायत की गई थी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment