फर्जी कंपनी बनाकर 6 करोड रुपए की धोखाधड़ी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, 12 लाखों की नकदी सहित अन्य सामान बरामद।

Sanchar Now
6 Min Read

नोएडा में फर्जी कंपनी बनाकर जीएसटी क्लेम के नाम पर करते थे करोड़ों की धोखाधड़ी

ग्रेटर नोएडा। फर्जी कंपनी बनाकर जीएसटी क्लेम करने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम हेल्पलाइन और सूरजपुर पुलिस के संयुक्त कार्यवाही में दो शातिरों को नोएडा से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 12 लाख की नगदी सहित स्मार्टफोन, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और एक हेक्टर गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है वही इनके आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

दरअसल, मूल रूप से मैनपुरी की रहने वाली महिला सर्वेश कुमारी ने साइबर सेल गौतम बुध नगर में शिकायत दर्ज की थी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में हेल्पर की नौकरी करती है और सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहती है। उसका नोएडा के सेक्टर 62 एक्सिस बैंक में खाता है जो सीज हो गया है वह खाता सीज होने की जानकारी करने के लिए जब बैंक पहुंची तो उन्होंने बताया कि आपके खाते में करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन किया गया है। इसको लेकर उच्च एजेंसियों के द्वारा आपके खाते को सील कर दिया गया है साथ ही बैंक वालों ने जानकारी दी कि आपके खाते पर दो फार्म खुली हुई है जो कि आपके और आपके बेटे के नाम पर है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने किया था मामला दर्ज

जब महिला को खाते के बारे में जानकारी हुई कि करोड़ों का ट्रांजैक्शन किया गया है तो महिला ने इसकी शिकायत साइबर सेल से की जिसके बाद महिला की शिकायत पर सूरजपुर थाने में मामला दर्ज किया गया और साइबर क्राइम हेल्पलाइन और सूरजपुर पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू हुई पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि कुछ लोगों के द्वारा फर्जी तरीके से लोगों के आईडी सहित अन्य कागजों का इस्तेमाल कर फर्जी कंपनियां बनाई गई है और फर्जी खाते उनके नाम से खोले गए हैं इन खातों में करोड़ों का लेनदेन किया गया है।

पढ़ें  पब्जी खेलते हुए प्यार के बाद पाकिस्तान से तीन बच्चो सहित रबूपुरा पहुंची महिला

फर्जी पेपरों पर फर्जी फार्म बनाकर करते थे धोखाधड़ी

सूरजपुर पुलिस और साइबर सेल ने जब जांच शुरू की तो यह भी पता चला कि कुछ लोगों के द्वारा फर्जी तरीके से लोगों के कागजात का इस्तेमाल कर एक फर्जी कंपनी बनाई गई थी और फर्जी एक बैंक खाता खोला गया था उसमें करोड़ों का लेनदेन किया गया है पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए नोएडा के सेक्टर 62 से बुलंदशहर निवासी पंकज और गौतम बुध नगर के जारचा निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के द्वारा यह फर्जी कंपनी शिकायतकर्ता महिला ने नाम से फर्जी तरीके से तैयार की गई थी और यह लोग स्क्रैप और विभिन्न कंपनियों के बिल काट कर जीएसटी क्लन करते थे और धोखाधड़ी कर कैसे निकालते थे। पुलिस ने बताया कि इस दौरान इनके द्वारा शिकायतकर्ता महिला के खाते से छह करोड़ का लेनदेन किया गया यह लोग जीएसटी में हेराफेरी करके सरकार को चूना लगा रहे थे।

पुलिस ने ये समान किया बरामद

सूरजपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास से ₹1200000 की नकदी धोखाधड़ी करके खरीदी गई कार एमजी हेक्टर, 4 स्मार्टफोन, 20 एटीएम कार्ड, 22 चेक बुक, एक पैन कार्ड, तीन आधार कार्ड, वर्क टैक्स इनवॉइस और दो चेक बुक सहित अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस ने खुलासा करते है दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

साइबर सेल एसीपी वर्णिका सिंह व एडीसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है इन लोगों के द्वारा करीब 6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इन लोगों ने एक महिला और उसके बेटे के नाम पर फर्जी यार ट्रेडिंग के नाम से कंपनी खोली फर्जी कंपनी के नाम पर ही इन्होंने एक्सिस बैंक में उस कंपनी का खाता भी खोला इस दौरान इस कंपनी के नाम पर स्क्रैप तथा घरेलू सामानों के फर्जी बिल काट कर 6 करोड़ रुपये की जीएसटी लोगों के द्वारा क्लेम की गई फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें  पेशाब से फ्लैट में पोछा लगाने वाली घरेलू सहायिका को पुलिस ने भेजा जेल

फोटो कॉपी कर आते समय रहें सावधान

अक्सर फोटो पर आते समय हम अपने पेपर दुकानदार के पास कुछ समय के लिए छोड़ देते हैं जहां से साइबर क्राइम के मामले होने की संभावना सबसे ज्यादा है जब हम फोटो कॉपी के लिए देते हैं तो हमारे पैन कार्ड आधार कार्ड पर अक्सर हस्ताक्षर भी हुए होते हैं। ऐसे में हमारे पेपरों से फर्जीवाड़ा होने की संभावना सबसे ज्यादा है इन जगहों से अक्सर पेपर गलत लोगों के पास पहुंच जाते हैं और जिसके कारण हम फर्जीवाड़े का शिकार होते हैं और परेशानियां झेलने पड़ते हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment