ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रहने दो विदेशी नागरिकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के बीटा दो थाना पुलिस के द्वारा अवैध रूप से ग्रेटर नोएडा में रह रहे दो अफ्रीकी मूल के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है विदेशी नागरिकों के खिलाफ चल रही सत्यापन के दौरान यह दोनों अफ्रीकी मूल के नागरिकों के पासपोर्ट अवैध मिले जिसके बाद पुलिस ने दोनों विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल बीते दिनों ग्रेटर नोएडा में दो जगह वृक्ष की अवैध रूप से फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था इस दौरान दोनों फैक्ट्रियों के पास से अफ्रीकी मूल के विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया था जो दोनों जगह अवैध रूप से वृक्ष की फैक्ट्री चला रहे थे जिसके बाद पुलिस ने पूरे ग्रेटर नोएडा में विदेशी नागरिकों के खिलाफ सत्यापन का अभियान चलाया इस अभियान के दौरान बीते दिनों कई ऐसी विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था जिनके पास पासपोर्ट और वीजा वैध नही थे। पुलिस का यह अभियान ग्रेटर नोएडा में अभी भी लगातार चल रहा है।

मंगलवार को बीटा-2 थाना पुलिस ने विदेशी नागरिकों के सत्यापन अभियान के दौरान 2 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया जिनमें अफ्रीकी मूल के विदेशी नागरिक विलीन चुस्किए रॉबर्ट्स (WILLIAN CHUCKIE ROBERTS) और यूसुफ अहमद (YUSUF AHMED) जो वर्तमान में कासा ग्राउंड सोसाइटी थाना बीटा-2 में रह रहे थे विलीन चुस्किए रॉबर्ट्स के कब्जे से एक पासपोर्ट और एक वीजा भी बरामद हुआ है जो अवैध था।

ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा जिसमें यहां पर रह रहे लोगों के वीजा और पासपोर्ट की जांच की जा रही है और जिन लोगों के पासपोर्ट और वीजा भेद नहीं है उनके खिलाफ पुलिस लगातार कार्य कर रही है।

पढ़ें  यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, ईको सवार 5 लोगो की मौके पर हुई मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment