PET की परीक्षा के दौरान दो मुन्नाभाइयों को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने PET की परीक्षा के दौरान दो मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार किया है। जो दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर फर्जी तरीके से परीक्षा देने कॉलिज पहुचे थे। परीक्षा केंद्र पर दोनों मुन्ना भाइयों के अंगूठे का निशान मैच नही हुआ जिसके बाद कॉलिज प्रधानाचार्य ने दोनों फर्जी आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया।

दरअसल, रविवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने क्षेत्र के तिलपता गांव में स्थित भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज में PET की परीक्षाएं आयोजित की गई। जहां पर कॉलेज के प्रधानाचार्य के द्वारा सूरजपुर पुलिस को दो फर्जी परीक्षा देने वालों के खिलाफ शिकायत दी गई। जिसके आधार पर सूरजपुर पुलिस ने दोनों मुन्ना भाइयों को कॉलेज से गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग (UPSSSC) के द्वारा प्रत्येक वर्ष प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) का आयोजन किया जाता है। नोएडा पुलिस की मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बताया गया कि रविवार को भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज तिलपता के प्रधानाचार्य द्वारा पुलिस को तहरीर दी गयी। जिसके आधार पर कॉलेज परिसर से दो फर्जी तरीके से परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान मथुरा जिले के थाना नोह् झील क्षेत्र के गांव नानकपुर भंगर निवासी उदयवीर और मथुरा के थाना नोह् झील क्षेत्र के गांव अनरदागढ़ी निवासी रविन्द्र सिंह के रूप में हुई है।

दोनों गिरफ्तार किए गए फर्जी परीक्षा देने आए आरोपियों का अंगूठा मैच न होने पर कॉलिज प्रबंधन ने एसटीएफ गौतम बुध नगर की टीम व सूरजपुर थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा फर्जी आधार कार्ड तथा एंट्री कार्ड के साथ कॉलेज से दिनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने कॉलेज प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर 417, 419, 420, 467, 468, 471, 120बी व 3/ 9 उत्तर प्रदेश परीक्षा अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए प्राधिकरण ने तेज की मुहिम
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment