तीन स्टूडेंट को टक्कर मारने वाली सफेद सेंट्रो कार व चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
6 Min Read

ग्रेटर नोएडा। 31 दिसंबर 2022 की शाम तीन स्टूडेंट को टक्कर मारकर फरार हुई सेंट्रो कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है वहीं सेंट्रो कार चालक को विष भारती कट कर पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है सेंट्रो कार चालक ने तीन स्टूडेंट को सर्विस रोड पर जाते समय जोरदार टक्कर मारी जिसमें से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं दो सामान्य रूप से घायल थे घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया था और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

घायल छात्रा स्वीटी कुमारी

दरअसल, 31 दिसंबर 2022 की देर शाम बीटेक की पढ़ाई करने वाले तीन स्टूडेंट 2 छात्रों में 1 छात्र अल्फा टू बस स्टॉप से सर्विस रोड होते हुए सेक्टर डेल्टा के लिए जा रहे थे तभी तेज रफ्तार सफेद रंग की सेंट्रो कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मारी और कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया आसपास के लोगों ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर 2 स्टूडेंट्स अरुणाचल प्रदेश निवासी कुमारी करसोनी डोंग व मणिपुर निवासी आनगानवा को मामूली चोटें आई हैं वही बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा बिहार के पटना निवासी स्वीटी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई घायल छात्रा की स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया जहां पर वह कोमा में चली गई डॉक्टरों के कई दिन के प्रयास के बाद अब छात्रा स्वीटी कुमारी की स्थिति में सुधार हुआ है और अभी भी उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी और रविवार को बीटा 2 थाना पुलिस ने आरोपी चालक सेक्टर beta-2 निवासी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उसकी सफेद सेंट्रो कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पढ़ें  तालाबों से जल्द हटाया जाएगा अतिक्रमण,एनजीटी के आदेश के बाद जिले में शुरू हुए सर्वे में दर्जनों तालाबों में मिला अतिक्रमण
छात्रा स्वीटी कुमारी

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर 2022 की देर शाम एक सफेद रंग की सेंट्रो ने तीन स्टूडेंट को जोरदार टक्कर मारी जिसमें वह घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार चालक की तलाश शुरू कर दी आरोपी कार चालक की तलाश में पुलिस ने 6 टीमें बनाई और सर्विस लांस टीम को भी उसकी तलाश में लगाया पुलिस टीम जनता से छानबीन कर सीएनजी पंप पेट्रोल पंप रास्तों व सेक्टरों के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई इसके साथ ही आसपास कार मरम्मत करने वाले लोगों से पूछताछ की गई जिसके बाद पुलिस ने रविवार की शाम आरोपी कार चालक गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने गुलाब सिंह के कब्जे से सफेद रंग की सेंट्रो कार भी बरामद कर ली है मामले का खुलासा करने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के द्वारा खुलासा करने वाली टीम को ₹25000 पुरस्कार की घोषणा की गई है।

एक्सीडेंट करने वाली सफेद सैंट्रो कार

घायल छात्रा के इलाज के लिए लोगों ने की मदद

हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा के जीएनआईओटी कॉलेज की बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा बिहार के पटना निवासी सुविधि गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया जहां पर स्वीटी कुमारी कोमा में चली गई स्वीटी कुमारी के पिता की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी इलाज में लाखों रुपए खर्च हो रहे थे जिसको देखते हुए कॉलेज के छात्रों ने सोशल मीडिया में अन्य प्लेटफार्म पर स्वीटी की मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद स्वीटी के इलाज के लिए लाखों रुपए इकट्ठा हुआ और स्वीटी का इलाज हुआ स्वीटी की स्थिति में अभी सुधार है लेकिन उसका इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है।

पढ़ें  साइड न मिलने पर कार चालक का कर दिया बुरा हाल, ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार की दबंगई,

नोएडा पुलिसकर्मियों ने छात्रा के इलाज के लिए दी थी 1 दिन की सैलरी

स्वीटी कुमारी के इलाज में लाखों रुपए खर्च हो रहा था और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों की 1 दिन की सैलरी स्वीटी के इलाज में देने का निर्णय लिया जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों की 1 दिन की सैलरी दस लाख रुपये स्वीटी के इलाज में दिए गए वही कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अपनी तरफ से एक लाख रुपये अलग से स्वीटी के इलाज के लिए दिए इस प्रकार स्वीटी के इलाज में लाखों रुपए इकट्ठा हुआ और स्वीटी का इलाज अस्पताल में हो पाया।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment