कुख्यात अनिल दुजाना गैंग के अनिल राणा की लाखों रुपए की संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुध नगर के द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चिन्हित कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। अनिल दुजाना गैंग के सक्रिय सदस्य की 81 लाख रुपए की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया है।

दरअसल, गौतम बुध नगर में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। यहां पर कुख्यात अनिल दुजाना व सुंदर भाटी गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है। यह संपत्ति अपराधियों के द्वारा अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अवैध तरीके से कमाई गई थी। जिसको अब पुलिस न्यायालय के द्वारा लगातार चिन्हित कर कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है।

गौतम बुध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अपराधियों के विरुद्ध निरंतर स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को पुलिस आयुक्त न्यायालय गौतम बुध नगर द्वारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही के अंतर्गत शासन द्वारा घोषित कुख्यात माफिया अनिल दुजाना गैंग के सदस्य अनिल राणा की संपत्ति कुर्क की गई है। अनिल राणा बुलंदशहर जिले के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के रहीमपुर का रहने वाला था जो वर्तमान में हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 11 डी – 226 फर्स्ट फ्लोर में रह रहा था आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य धाराओं में दर्जनों मामले दर्ज है।

गौतम बुध नगर में बादलपुर पुलिस के द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 457/2019 की विवेचना थाना प्रभारी बिसरख के द्वारा की जा रही है। मुकदमे से संबंधित अचल संपत्ति फ्लैट नंबर 201 उत्सर्ग गर्वमेंट सेक्टर 65 थाना आदर्श नगर जिला फरीदाबाद हरियाणा स्थित संपत्ति को चिन्हित कर कुर्क किया गया। जिसकी अनुमानित लागत 81,22,500 रुपये है। इस संपत्ति को पुलिस आयुक्त गौतम बुध नगर के द्वारा धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अधिग्रहण किया गया है।

पढ़ें  गाड़ी टच होने पर घर में घुसकर गाली गलौज कर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुख्यात माफिया अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गौतम बुध नगर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इससे पहले भी कई अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए उनकी करोड़ों की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment