पुलिस कमिश्नर ने पुलिस चौकी और एसीपी दो न्यायालय मजिस्ट्रेट के भवन का किया उद्घाटन

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। गौतम बुद्ध नगर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस चौकी और एसीपी न्यायालय के नवनिर्माण भवन का उद्घाटन किया गया। शुक्रवार को गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने यह उद्घाटन किया। इससे क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगेगी।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही थी जिन पर लगाम लगाने के लिए बिसरख थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 में पुलिस चौकी एस्टर व एसीपी दो न्यायालय कार्यपालक मजिस्ट्रेट सेंट्रल नोएडा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर ने किया। इससे अपराधी घटनाओं पर लगाम लगेगी और पीड़ितों को तत्काल न्याय उपलब्ध होगा।

नवनिर्मित पुलिस चौकी के कार्यशील होने से आसपास के सेक्टर व गांवो में रहने वाले व्यक्तियों को तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त होगी। इसके साथ ही नवनिर्मित पुलिस चौकी में आसपास के सभी नागरिकों पीड़ितों व महिलाओं एवं बच्चों की त्वरित सुनवाई होगी। यहा पर पुलिस उप निरीक्षक व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति भी की गई है।

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर का विस्तार हो रहा है और अधिक लोग शहर के नए सेक्टर में रहने आ रहे हैं। इसके साथ ही नए स्कूल भी स्थापित हो रहे हैं यह महत्वपूर्ण है कि पुलिस का बुनियादी ढांचा भी विस्तार के साथ गति बनाए रखें। नई पुलिस चौकी के साथ प्रभावी ढंग से अपराध को नियंत्रित करने में सक्षम होगी। इस मौके पर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आनंद कुलकर्णी, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार, पुलिस उपयुक्त सेंट्रल नोएडा सुनीति सिंह और अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा हिरदेश कटारिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी गण मौजूद रहे।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इकोविलेज-1 में नवचयनित टावर प्रतिनिधियों की मेंटेनेंस एजेंसी के साथ हुई बैठक
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment