कलेक्शन एजेंट से 9 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए की लूट की रकम बरामद

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा दो क्षेत्र में हुई कलेक्शन एजेंट से ₹9 लाख रुपए की लूट का खुलासा करते हुए थाना बीटा दो पुलिस व स्वाट टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए ₹900000 बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही लूट की घटना में प्रयोग किये गए हथियार भी पुलिस ने बरामद किए है।

 

दरअसल, बीते शुक्रवार को साइड फ़ॉर स्थित एक कलेक्शन एजेंट से बाइक सवार बदमाश ₹900000 लूटकर फरार हो गए इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और आला अधिकारियों ने मामले की जांच करते हुए कई टीमों का गठन किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए 48 घंटे के बाद घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि कलेक्शन एजेंट से लूट के मामले में थाना थाना दो व स्वाट टीम द्वारा मैन्युअल इंटेलिजेंस व तकनीकी साक्षयो के आधार पर तीन आरोपियों को रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी संतोष कुमार, दिल्ली कीर्ति नगर निवासी चंदन और नितेश शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को लूट की रकम बरामदगी के लिए देर रात ग्रेटर नोएडा के चूहड़पुर अंडरपास लेकर आई तो वहां से पुलिस ने लूट के बाद छुपाया हुआ एक बैग बरामद किया। इसी दौरान आरोपी चंदन के द्वारा बैग में रखे हथियार से पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाई गई गोली चंदन के पैर में लगी है। घायल अवस्था में चंदन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पढ़ें  दादरी में 7 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, फर्जीवाड़ा कर बेचा प्लॉट, हड़प लिए 13 लाख

 

एडीसीपी ने बताया कि इस लूट में कलेक्शन एजेंट भी शामिल था। उसी के साथ मिलकर इन आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बरामद किए गए बैग से लूट की पूरी रकम 9 लाख रुपए पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक पॉइंट 32 बोर पिस्टल के साथ मैगजीन पुलिस ने बरामद की है। पुलिस इन आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment