महिला की हत्या के मामले में फरार शूटरों से पुलिस की हुई मुठभेड़

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में घर के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे शूटरों से कोट के पुल पर दादरी पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है जिनका इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वही बदमाशों के पास से पचास हजार रुपये नगद, दो अवैध तमंचे 315, 4 जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस पुलिस ने बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

दरअसल, बीते 26 सितंबर को दादरी कस्बे की सरस्वती विहार कॉलोनी में राजकुमारी अपने घर से काम के लिए जा रही थी तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी और बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हत्या के खुलासे के लिए कई टीमें जुटी हुई थी जिनकी शनिवार को बाइक सवार शूटरों से मुठभेड़ हो गई।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में पुलिस की कई टीमें हत्यारो की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को दादरी पुलिस की कोट की नहर के पास बाइक सवार दो हत्यारो से मुठभेड़ हो गई। बाइक सवार हत्यारो की पहचान हापुड़ निवासी अरविंद उर्फ मोनू गुर्जर और अनिकेत उर्फ दुजाना के रूप में हुई है। पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई है घायल अवस्था में दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हत्यारो के कब्जे से ₹50000 नगद, हत्या में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस पुलिस ने बरामद की है।

पढ़ें  ग्रेनो वेस्ट में फास्ट फूड की दुकान में लगी भीषण आग

डीसीपी ने बताया कि महिला की हत्या उसके पड़ोस में रहने वाले कपिल ने दो शूटरों के द्वारा कराई थी। यह दोनों शूटर महिला की हत्या कर फरार हो गए थे और आज शनिवार को हत्या के बदले रुपए लेने आए हुए थे। जब यह रुपए लेकर वापस जा रहे थे तभी पुलिस की टीम जो शूटरों की तलाश में जुटी हुई थी उससे मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इस मामले में कई और अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य अपराधियों के खिलाफ जांच व साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment