कलेक्शन एजेंट से 10 लाख की लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा में कलेक्शन एजेंट से 10 लाख रुपए की लूट करने वाले दो आरोपी बदमाशों से थाना बीटा टू पुलिस व स्वाट टीम की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान कार सवार दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है जिनको घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूट के 7,84,600 रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों ने बीते 7 अक्टूबर को P3 गोल चक्कर के पास कलेक्शन एजेंट से 10 लख रुपए की लूट की थी। दोनों बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने अवैध पिस्तौल, तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

दरअसल,गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी चेकिंग अभियान के दौरान थाना बीटा टू पुलिस व स्वाट टीम ढकिया बाबा मंदिर के पास पीपल वाले गोल चक्कर पर वाहन चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को कार में दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने कार सवारों को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए वहां से भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस के द्वारा चलाई गई गोली दोनों आरोपियों के पैर में जा लगी जिनको घायल अवस्था में पुलिस ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि थाना बीटा टू व स्वाट टीम बुधवार देर रात पीपल वाला गोल चक्कर ढकिया बाबा मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की i10 कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाशों की पहचान जिला महोबा थाना खरेला निवासी रामकिशोर के रूप में हुई है जो वर्तमान में जनता फ्लैट स्वर्ण नगरी में रह रहा था वहीं दूसरे की पहचान जिला बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद स्थित गांव भराना निवासी सचिन के रूप में हुई है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है जिनको उपचार के लिए नजदीक अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी की i10 कार भी बरामद की गई है जो बीते दिनों थाना बीटा टू से चोरी की गई थी।

पढ़ें  Greater Noida: प्रेमी संग निजी पल बिता रही थी मां, आठ साल के मासूम ने देखा तो पानी में डूबोकर मार डाला

दोनों आरोपियों ने 7 अक्टूबर को p3 गोल चक्कर के पास से रेडिएंट कंपनी के कैश कलेक्शन एजेंट से 10 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई रकम में से 7,84,600 रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल, एक अवेध तमंचा व तीन कारतूस बरामद किये हैं। दोनों घायल बदमाशो के अन्य आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment