घर में घुसकर युवती की हत्या करने वाले आरोपी से पुलिस की हुई मुठभेड़

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में घर में घुसकर युवती की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपों से पुलिस की देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है वहीं आरोपी के निशानदेही पर मृतक युवती के घर से चोरी किया गया बैग बरामद कर लिया है जिसमें 11620 रुपए नगद और लगभग ₹200000 की सोने चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

दरअसल, ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अक्टूबर की रात को हबीबपुर गांव में पिंकी (26 वर्षीय) कि उसके घर में हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज किया और हत्यारे की तलाश के लिए टीमों का गठन किया। जिसके बाद परिजनों के द्वारा बताया गया की पिंकी का एक युवक से पिछले डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था इस युवक पर हत्या की आशंका जाहिर की गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

एडीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि मृतिका पिंकी की मां ने पुलिस को बताया कि पिंकी का पिछले डेढ़ वर्ष से जिला कन्नौज थाना सौरिख के काकरकुई निवासी सुमित से प्रेम प्रसंग चला था सुमित हबीबपुर गांव में ही किराए मकान में रहता है और उसका घर में आना जाना है। इसके साथ ही उसकी मां ने बताया कि पिंकी के कमरे से उसका एक बैग और मोबाइल भी गायब है। पुलिस ने दिल्ली के संगम विहार से आरोपी सुमित और उसके साथी कौशल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद सामान की बरामदगी के लिए उसने बताया कि दिल्ली में बैग रखा हुआ है पुलिस जब दिल्ली से सामान बरामद की करके वापस थाने आ रही थी तभी आरोपी सुमित ने चौगानपुर चौकी से आगे सीएनजी पंप के सर्विस रोड पर पुलिस की पिस्तौल छीन कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली सुमित के पैर में लगी है जिससे वह घायल हो गया है और सुमित को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पढ़ें  विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कैंटर को मारी जोरदार टक्कर, चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल

आपसी झगड़े में हुई थी युवती की हत्या

आरोपी सुमित ने पूछताछ में बताया कि उसका पिंकी से उसका प्रेम प्रसंग चला था जिसके चलते 6 महीने पहले जब पिंकी के परिजनों ने आपत्ति की तो वह पिंकी के घर से कमरा खाली कर हबीबपुर में ही किराए के मकान में अलग रहने लगा। इसके बाद पिंकी से मिलना जुलना और उसके घर पर आना-जाना होता रहा। एक अक्टूबर की रात को वह पिंकी से मिलने उसके घर पर गया था जहां पर उसका और पिंकी का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने ईट से पिंकी के चेहरे पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी और उसके कमरे से रखा हुआ बैग जिसमें जेवर और रुपए थे और फोन लेकर फरार हो गया। इसके बाद वह अपने दोस्त कौशल के पास दिल्ली संगम विहार चला गया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment