डिलीवरी बॉय से लूट करने वाले शातिर बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में दो दिन पहले डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही उसके दूसरे साथी को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। अपने लुटेरों के पास है लूटी गई बाइक, मोबाइल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

दरअसल, थाना नॉलेज पार्क पुलिस शनिवार देर रात एनपीएस मॉल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर दो संदिग्ध पुलिस को आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया वहीं फरार बदमाश को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस शनिवार देर रात एनपीएस मॉल के सामने वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को दो संदिग्ध बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया तो वह सेक्टर 148 के पास पुश्ते की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश थाना रबूपुरा क्षेत्र के निलौनी शाहपुर गांव का रहने वाला गजेंद्र उर्फ भूरा है। जिसको घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया है।

पढ़ें  पुलिस और फरार लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाशों के पैर में लगी गोली दो फरार

वही दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसको पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जगदीश उर्फ निशांत के रूप में हुई है जो जिला बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के पराणगढ़ का रहने वाला है। बदमाशों के पास से पुलिस ने ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉय से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल सहित अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

 

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment