शराब के सेल्समैन से लूट करने वाले तीन बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में शराब की सेल्समैन से बीते दिनों ढाई लाख की लूट करने वाले बदमाशों से सूरजपुर पुलिस की शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है इन बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी हुई रकम में से 78000 नगद बरामद की है इसके साथ ही अवैध तमंचा कारतूस और बाइक भी बरामद की है।

दरअसल, शुक्रवार देर रात सूरजपुर पुलिस जैतपुर गोल चक्कर पर वाहन चेकिंग कर रही थी तभी अचानक 130 मीटर रोड से काले रंग की मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध पुलिस को आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान उनको रोकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और वहां से भागने लगे। पुलिस टीम के द्वारा पीछा करते हुए जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कठेरिया ने बताया कि सूरजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच चैकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। जिसमें जिला गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र स्थित बैंक बिहार कालोनी निवासी हीरा उर्फ छोटे मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके दो साथी थाना दादरी क्षेत्र के बादशाह नगर निवासी नितिन उर्फ मोगली और जिला गाजियाबाद थाना लोनी क्षेत्र की खन्ना कॉलोनी निवासी फरमान को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन अवैध तमंचे, तीन खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की है।

पढ़ें  युवती के हत्यारों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई और लगाया जुर्माना

एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के द्वारा 13 दिन पहले सूरजपुर थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव में शराब के सेल्समैन की रैकी का उससे 248600 रुपये लूट लिए गए थे। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पास से लूटी हुई रकम में से 78000 रुपये बरामद किए हैं। इस लूट को अंजाम देने वाला पंकज बैसला उर्फ बादशाह अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment