सोसायटी की 24वी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, हादसा या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस।

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सौंदर्य सोसाइटी में 24 सी मंजिल से गिरकर 12वीं क्लास के नाबालिग छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने परिवार के साथ यहां पर रहता था। बालकनी से नीचे गिरने के बाद छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद समिति के सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

दरअसल, मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले डॉक्टर अमन श्रीवास्तव ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सौंदर्यम सोसाइटी में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी, उनकी बेटी और 17 वर्षीय बेटा प्रणव है। गौर सौंदर्यम सोसायटी के सुपरवाइजर ने बिसरख थाना पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि एक युवक की सोसाइटी में मौत हो गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिसरख पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौर सौंदर्यम सोसायटी के सुपरवाइजर के द्वारा सूचना दी गई और बताया गया कि सोसायटी में 24वीं मंजिल से एक युवक गिर गया है।

सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस के द्वारा बताया गया कि मृतक का नाम प्रणव है जो टावर ऑर्किड फ्लैट नंबर 2484 गौर सौंदर्य में रहता है। जो 12वी कक्षा का छात्र है मौके पर मृतक के परिजन भी मौजूद हैं। प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस अन्य एंगलों की भी जांच कर रही है लेकिन प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। यह आत्महत्या है या हादसा यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

पढ़ें  रबूपुरा में दबंगो के डर से पीड़ित परिवार ने किया पलायन, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment