गौतमबुद्ध नगर में कांवड़िये से पुलिस ने की अभद्रता, VIDEO: विवादित स्थ्ल पर जल चढ़ाने का कर रहे थे प्रयास, कोतवाल बोले- जूता मार के ले जाऊंगा, जांच के आदेश

Sanchar Now
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सादोपुर छिडोली गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां गांव में पुश्तैनी जगह पर जल चढ़ाने के लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस ने वहां से लोगों और कांवड़ियों को अपने-अपने घर पर जल चढ़ाने के की बाते कहीं।

वहीं, इस विवाद का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बादलपुर कोतवाली प्रभारी ने कांवड़िए से अपने घर जान की बातें कहते हैं। इसी दौरान एक शख्स वहां से गुजर रहा होता है तभी अधिकारी शख्स से पूछते हैं कि तेरा घर कहां, जिस पर लोगों बताते हैं कि उनका घर यहीं है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद कोतवाली प्रभारी गुस्से में आग बबूला होते हुए शख्स को आपत्तिजनक बातें बोलते हैं और अपने साथी कर्मियों से कांवड़िए को पुलिस की गाड़ी में बैठाने की बातें कह रहे हैं।

वहीं, पुलिस ने इस पूरे प्रकरण पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी निरीक्षक बादलपुर के कतिपय व्यवहार के संबंध में  नोएडा पुलिस आयुक्त द्वारा विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

पढ़ें  सारस के बाद अब बाज बना आरिफ का नया दोस्त, पक्षी प्रेमी ने पेश की नई मिसाल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment