गैंग लीडर गैंगस्टर मनोज उर्फ आसे ढाई करोड़ों के फ्लैट को पुलिस ने किया सील

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। गौतम बुध नगर में अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस न्यायालय गौतम बुध नगर द्वारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए कुख्यात माफिया मनोज उर्फ आसे की लगभग ढाई करोड रुपए की संपत्ति सील की गई है। कुख्यात आरोपी पर एक दर्जन से अधिक लूट और हत्या सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दरअसल, गौतम बुध नगर में अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कुख्यात अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। यहां के कुख्यात अपराधियों पर पुलिस न्यायालय द्वारा उनकी संपत्ति कुर्क कर अंकुश लगाने का कार्य किया जा रहा है। कई अपराधियों की करोड़ों की संपत्ति सील की जा चुकी है और अन्य अपराधियों के खिलाफ भी यह कार्रवाई लगातार चल रही है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त न्यायालय गौतम बुध नगर द्वारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही के अंतर्गत दनकौर थाना पुलिस द्वारा शासन से घोषित कुख्यात माफिया मनोज उर्फ आसे गैंग लीडर की संपत्ति सीज की गई है। मुकदमा अपराध संख्या 503/ 2014 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 चालानी थाना दनकौर गौतम बुध नगर की अचल संपत्ति फ्लैट नंबर 601 छटी मंजिल टावर 02 लिक्वेंटा टावर ओमेक्स एनआरआई सिटी परी चौक ग्रेटर नोएडा को सील किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2,49,37,296 ( दो करोड़ उनञ्चस लाख सैतीस हजार दो सौ छियानवे ) है। यह संपत्ति माफिया मनोज उर्फ आसे के द्वारा अवैध रूप से धन अर्जित कर अपनी पत्नी के नाम क्रय की गई थी।

पढ़ें  अवैध गांजे के साथ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एडीसीपी ने बताया कि इमलियाका गांव निवासी मनोज उर्फ आसे गैंग का लीडर है इनके गैंग की संख्या 140 है मनोज उर्फ आते पर एक दर्जन से अधिक लूट और हत्या सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पर 2014 के मुकदमा अपराध संख्या 503 की सुनवाई करते हुए पुलिस न्यायालय गौतम बुध नगर के द्वारा आरोपी की लगभग ढाई करोड़ की संपत्ति को दनकौर पुलिस के द्वारा कुर्क किया गया है। जिले में अन्य अपराधियों के खिलाफ भी पुलिस न्यायालय द्वारा यह कार्यवाही जारी रहेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment