अनिल दुजाना गैंग के सक्रिय सदस्य की कार व बाइक का पुलिस ने किया सीज

Sanchar Now
3 Min Read

 

ग्रेटर नोएडा। पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना की एनकाउंटर में मौत के बाद पुलिस ने उसके गिरोह के सदस्यों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिसरख पुलिस ने अनिल दुजाना गैंग के सदस्य शहजाद मामा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करते हुए एक गाड़ी और एक मोटरसाइकिल को सीज किया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जांच कर रही है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश एनसीआर के कुख्यात अनिल दुजाना गैंगस्टर की बीते 4 मई को यूपी एसटीएफ ने मेरठ में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया। जिसके बाद पुलिस ने उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने शुरू की और उन पर शिकंजा कसने के लिए उनके द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति के अधिग्रहण करने की कार्रवाई शुरू की। बिसरख पुलिस ने विशेष न्यायालय पुलिस आयुक्त गौतम बुध नगर के द्वारा धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए शहजाद मामा की आई20 कार व पल्सर बाइक का अधिग्रहण किया।

बिसरख पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बादलपुर थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 457/2019 की विवेचना बिसरख प्रभारी के द्वारा की जा रही है। 17 मई 2023 को उपरोक्त के संबंध में अनिल दुजाना गैंग के सदस्य बुलंदशहर के अगौता थाने के जमालपुर निवासी शहजाद मामा की एक कार व एक बाइक की सूचना प्राप्त हुई। जिनको विशेष न्यायालय पुलिस आयुक्त गौतम बुध नगर के द्वारा धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत आई20 कार व पल्सर बाइक को बुलंदशहर स्थित जमालपुर गांव से सीज किया गया है।

पढ़ें  दर्दनाक हादसे में भाई सहित दो बहनों की मौत, एक अन्य घायल

कुख्यात अनिल दुजाना को एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया उसके बाद पुलिस ने जानकारी दी जुटाते हुए उसकी अवैध तरीके से अर्जित की गई करोड़ों की संपत्ति की जांच शुरू की। इसके साथ ही उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की अवैध संपत्तियों की भी जांच शुरू की। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की अभी भी जांच कर रही है और जांच के बाद अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्तियों को पुलिस के द्वारा अधिग्रहण किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment